Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

कोरोना के चलते महाराजा अग्रसेन की 5144वीं जयंती का आन लाईन आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल

मुंबई [ युनिस खान ] महाराजा अग्रसेन की 5144 वीं जयंती पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (मुंबई), अग्रवाल सेवा समाज, अग्रोहा विकास संस्थान व अन्य सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में भव्य महोत्सव का ऑनलाईन आयोजन किया गया।
      सम्मेलन के मुंबई अध्यक्ष शिवकांत खेतान, अग्रवाल सेवा समाज के अध्यक्ष शीतलकुमार अग्रवाल और अग्रोहा विकास संस्थान के अध्यक्ष विनोदकुमार अग्रवाल के संयोजन में हुए इस महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलन कर उदघाटन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उप महासचिव डॉ. राजेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव सुमन अग्रवाल, महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष अनूप गुप्ता, लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए सुनील पाटोदिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र रुइया, अजय अग्रवाल आदि मान्यवरों ने किया। इस अवसर पर तिरुपति इवेंट्स द्वारा भजन-भक्तिगीतों के संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘सुरीली शाम’ की शानदार प्रस्तुति की गई, जिसे प्रशांत नसेरी, सोमाली रॉय, भीम सिंह, रैना लहरी, सर्वेश मिश्रा, सुनीत शाह आदि गायक कलाकारों ने अपने सुमधुर स्वर से सजाया।
       महोत्सव में सभी वक्ताओं ने समाज के दीन-दुर्बल-जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए यथासंभव सहयोगार्थ सदैव तत्पर रहने के भगवान महाराजा अग्रसेन के आदर्शपथ की प्रतिबद्धता को दोहराया। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव सुमन अग्रवाल ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से ऑनलाईन हुए इस आयोजन को यू-ट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सऐप आदि सोशल मीडिया के जरिए 40 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइव देखा।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी पावरलूम मजदूरों को सरकारी मदद उपलब्ध कराना अतिआवश्यक – परवेज खान

Aman Samachar

 मेट्रो रेल की अंडर ग्राउंड योजना सहित धामनकर नाका फ्लाईओवर नहीं टूटने से परियोजना में विलंब के आसार

Aman Samachar

राज्य के विकास के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित होगा समृद्धि महामार्ग  – मुख्यमंत्री

Aman Samachar

रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में 21 महाविद्यालयों ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

ठाणे स्मार्ट सिटी के सिटीजन परसेप्शन सर्वे में वरिष्ठ नागरिकों ने भी हिस्सा लिया

Aman Samachar

भिवंडी ग्रामीण के विधायक ने भारी बरसात से नुक्सानग्रस्त खेतों का किया निरिक्षण

Aman Samachar
error: Content is protected !!