Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा के पांचों केंद्रों में आज से दिया जाएगा कोरोना का टीका

 भिवंडी [ एम हुसैन ] कोरोना संक्रमण के प्रतिबंधक उपाय के लिए शहर के नागरिकों को कोरोना का टीका दिया जा रहा था, लेकिन वैक्सीन के अभाव के कारण मनपा के टीकाकरण केंद्र बंद कर दिए गए थे। आज सोमवार से कामतघर स्थित भाग्य नगर स्वास्थ्य केंद्र मनपा स्कूल क्रमांक-75,परशुराम टावरे स्टेडियम स्थित खुदाबक्श हाल,मीनाताई ठाकरे हाल स्थित ईदगाह रोड स्वास्थ्य केंद्र,मिल्लत नगर स्वास्थ्य केंद्र एवं नवी बस्ती स्वास्थ्य केंद्र मनपा स्कूल क्रमांक 85 सहित कुल पांचों केंद्रों में टीका दिया जाएगा। जिसमें 18 से 44 वर्ष एवं 45 वर्ष की उम्र से अधिक लोगों को कोरोना का टीका दिया जाएगा । 
         इस संदर्भ में मनपा के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कारभारी खरात ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन एवं ऑनसाइट दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन करने वाले लोगों को 12 जुलाई की सुबह 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक टीका दिया जाएगा। जिसके लिए डॉ. खरात ने शहर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि कोविन ऐप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके उनके मोबाइल पर जिस समय जिस केंद्र के लिए सूचना मिलेगी, टीका लेने के लिए उसी समय पर उसी केंद्र पर जाना होगा। ताकि टीकाकरण केंद्र पर होने वाली अनावश्यक भीड़ को टाला जा सके। मोबाइल पर आई हुई सूचना टीकाकरण केंद्र पर दिखाना आवश्यक है। टीका लेने के लिए नागरिकों को परिचय पत्र के लिए टीकाकरण केंद्र पर आधार कार्ड ले जाना आवश्यक है। टीका लेने के लिए आने वाले प्रत्येक नागरिकों को उचित तरीके से मास्क पहनना एवं दो व्यक्तियों के बीच में सुरक्षित दूरी का पालन करना आवश्यक है। डॉ. खरात ने शहर के नागरिकों से कोरोना संक्रमण के प्रतिबंधक उपाय के लिए टीका लेकर मनपा का सहयोग करने के लिए अनुरोध किया है ।



संबंधित पोस्ट

ठाणे जिला परिषद के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहन घुगे को किया गया सम्मानित 

Aman Samachar

कशेली गाँव में खुदाई में मिली दो ब्रिटिश कालीन तोप , और चार तोप जमीन में होने की आशंका

Aman Samachar

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त ठाणे में संगीतमय श्री राम कथा में उमड़ी भक्तों की भीड़ 

Aman Samachar

एडवोकेट यासीन मोमिन रईस हाई स्कूल के चेयरमैन नियुक्त

Aman Samachar

 चेन्नई में 14 नए न्यूबर्ग एडवांस्ड एंड अफोर्डेबल डायग्नोस्टिक्स एंड हेल्थ चेकअप सेंटर खोलने की घोषणा की

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मेटावर्स लाउंज और ओपन बैंकिंग सैंडबॉक्स एनवायरनमेंट किया लॉन्च 

Aman Samachar
error: Content is protected !!