Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे में क्षत्रिय महासंघ की ओर से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती 

ठाणे [ युनिस खान ] शहर महाराणा प्रताप के शौर्य को याद करते हुए उनकी जयंती मनाई गयी। प्रभु श्रीराम ,महाराणा प्रताप व छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने महाराणा प्रताप की वीर गाथा को याद किया। ठाणे के ब्रम्हांड इलाके की सांझ स्नेह हाल में क्षत्रिय महासंघ द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सौ से भी अधिक लोग उपस्थित रहकर हुए प्रभु राम , महाराणा प्रताप व शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उक्त कार्यक्रम में समाज के अग्रणी लोगों को संस्था की तरफ से सम्मानचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इसी तरह संस्था से जुड़कर समाजहित में कार्य करने का आग्रह किया गया।
       वहीँ मुलुंड चेकनाका स्थित महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप के पुतले पर शिव परिवार द्वारा मार्ल्यापण कर उन्हें शत शर नमन किया गया। इस अवसर पर शिवशांती प्रतिष्ठान के संस्थापक व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, समाज सेवक सुधीर सिंह, एन बी सिंह, संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्या, अध्यापक राजेश सिंह, संस्था के ठाणे जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, रजनीश सिंह, अध्यापिका श्वेता सिंह, शिक्षा यादव, पूजा राजभर, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, रवि पण्डित, मनीष सिंह व अन्य ने उपस्थित रहकर महाराणा प्रताप के जयकर के नारे लगाए ।

संबंधित पोस्ट

स्वास्थ्य कर्मियों, कोरोना योद्धाओं, 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को 10 जनवरी से बूस्टर डोज 

Aman Samachar

एमएमआरडीए के माध्यम से शुरू सड़क विकास कार्य दिसंबर तक पूरे करें — प्रताप सरनाईक 

Aman Samachar

कोरोना जेएन-वन वेरिएंट की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य प्रणाली सतर्क रहे – मुख्यमंत्री 

Aman Samachar

तीन लोगों के खिलाफ साढ़े 6 लाख रुपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज 

Aman Samachar

मनपा मुख्यालय का नया शिवराज्याभिषेक शिल्प मई 2021 तक साकार होगा – महापौर 

Aman Samachar

समृद्धि महामार्ग बनेगा महाराष्ट्र की प्रगति व विकास का गवाह – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!