Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

हज यात्रयों की सुविधा व मुस्लिम समाज की समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता – इरफ़ान शेख 

ठाणे [ इमरान खान ] महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी के नवनियुक्त सदस्य इरफ़ान इस्माईल शेख ने हज के आलावा मुस्लिम समाज के लोगों की शिक्षा , उर्दू स्कूलों , कब्रस्तान , रोजगार आदि मुद्दों को सुलझाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा है कि अल्पसंख्यक समाज के कार्य करके मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

             हज कमेटी का सदस्य बनने के बाद इरफ़ान शेख ने कहा कि मुख्यमंत्री शिंदे मुझे हज कमेटी का सदस्य बनाकर मुझे जो जिम्मेदारी दी है। उसका पूर्ण रूप से निर्वहन करते हुए समाज की अन्य समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करुगा। उन्होंने कहा कि हज के लिए जाने वाले लोगों के सभी आवश्यक कार्य आसानी हो, इसके लिए एकल खिड़की योजना शुरू कराने का प्रयास करेंगे। इसी तरह मुस्लिम समाज की कबस्तान , उर्दू स्कूल में शिक्षकों की कमी व आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग से बातचीत कर हल निकालने का कार्य करेंगे। समाज के जानकर व अनुभवी लोगों से सुझाव लेकर आगे आवश्यक कार्य किया जायेगा।
           शेख ने कहा है कि ठाणे शहर समेत जिले के मुंब्रा , भिवंडी , मिरारोड़ ,  नवी मुंबई आदि इलाकों में बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी है और लोगों को हज के लिए जाने में अनेक समस्याएं आती है उनके निराकरण का प्रयास किया जायेगा।

संबंधित पोस्ट

मान्धाता ब्लाक के प्रभारी खंड विकास अधिकारी का औचक दौरा

Aman Samachar

म्हाडा व मनपा के कोविड अस्पताल के कागजाद पर मौलाना आजाद स्टेडियम लिखने की मांग 

Aman Samachar

राकांपा के सभी 33 नगर सेवक अपना 3 माह का मानधन मुख्यमंत्री सहायता निधि में जमा करेंगे

Aman Samachar

मनपा सुरक्षा विभाग ने रक्तदान कर 26 / 11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Aman Samachar

मनसुख हिरेन की संदिग्ध लाश मिलने के बाद मुंबई एटीएस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके नए सिरे जांच की शुरू

Aman Samachar

इन गर्मियों में सिम्फनी लिमिटेड ने डिज्नी और मार्वल थीम वाले एयर कूलर की एक विशेष श्रृंखला पेश की

Aman Samachar
error: Content is protected !!