Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
देश विदेश

अंतर्राष्ट्रीय इंडो-रियो कराटे प्रतियोगिता में खुशबू आरिफ सैयद ने जीता स्वर्ण पदक 

ठाणे [ आफताब शेख ] अंतर्राष्ट्रीय इंडो – रियो कराटे की आन लाईन प्रतियोगिता में ठाणे की खुशबू आरिफ सैयद ने स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर ठाणे शहर का नाम रौशन किया है। इससे पहले भी वह कई स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
                 कोरोना के चलते सरकार द्वारा जारी किए गए सभी नियमों और विनियमों के अनुपालन में, 14 वां स्वाभिमान भारत कप अंतर्राष्ट्रीय इंडो-रियो कराटे फेडरेशन द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें देश भर के 350 खिलाड़ीयों ने भाग लिया था। ठाणे के सेंट जॉन स्कूल की छात्रा खुशबू आरिफ सैयद ने स्वर्ण पदक जीता है।  उल्लेखनीय है कि खुशबू ने इससे पहले दुबई और अन्य देशों में आयोजित कराटे प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्वर्ण पदक और अन्य पुरस्कार जीते हैं।  खुशबू, जिन्होंने चार अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीते हैं, ने एक असिस्टेंट क्रियु के रूप में भी काम किया।  कोच फ़राज़ शेख के मार्गदर्शन में खुशबू ने इन प्रतियोगिताओं की तैयारी की है।  खुशबू ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा कि कोच फराज शेख और उनके माता-पिता और परिवार ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया है।  स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर, राबोडी क्षेत्र के सामाजिक और शैक्षिक संस्थानों के पदाधिकारियों और राबोडी के लोगों ने खुशबू सैयद को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं है ।

संबंधित पोस्ट

महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित ,  1 से 9 व 11 वीं कक्षा के विद्यर्थियों को मॉस प्रमोशन का निर्णय 

Aman Samachar

इंटरनेशनल क्रिकेट में सुरेश रैना के 15 साल पूरे, लेकिन पहले मैच को नहीं करना चाहेंगे याद

Admin

कोरोना वैक्सीनः उत्पादन शुरू, आप तक कब पहुंचेगी वैक्सीन, पढ़ें पूरी खबर

Admin

जम्मू कश्मीर ,लद्दाख व अरुणाचल प्रदेश भारत के अभिन्न अंग हैं और रहेंगे – विदेश मंत्रालय

Aman Samachar

रविवार से संयुक्त किसान नेताओं के एक मंच पर भूख हड़ताल से भड़क सकता है आन्दोलन 

Aman Samachar

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल ने एक जैसे कैप्शन के साथ शेयर की तस्वीर, दोनों हो गए ट्रोल

Admin
error: Content is protected !!