Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

  भीक मांगने वाली गुमशुदा नाबालिग बच्चियों को तलाश कर पुलिस ने किया अभिभावकों के हवाले

भिवंडी [ एम हुसैन ] गरीबी व मजबूरी से परेशान होकर भीक मांगते फिरते हुए गुम हुई तीन नाबालिग बच्चियों को शहर पुलिस  ने उनके अविभावकों के हवाले कर दिया है । पुलिस पथक ने अथक प्रयास कर गुमशुदा बच्चियों को खोजकर निकला।  गम हुई बच्चियों को पाकर अविभावकों ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए पुलिस का अभिनन्दन किया है ।
                  पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवंडी शहर के कल्याण रोड  नवीबस्ती पाईप लाईन निवासी तीन गुमशुदा बच्चियों बारे में इनकी मां साबिरा रफीक महमद शेख नेे शहर पुलिस स्टेशन में में 17 अक्टोबर को शिकायत दर्ज कराई ।  जिसमें मिसबाह 13 वर्ष , शबनम 12 वर्ष  ,व रौशन 10 वर्ष तीन बच्चियां शामिल थी ।
गांभीर्तापूर्वक संज्ञान लेते पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे , सहायक पुलिस आयुक्त किसन गावित ,वपुनि सुभाष कोकाटे के मार्गदर्शन में पुलिस पथक तलाश करने में जुट गया। सपुनि जमीर शेख , पु उपनिरी हनीफ शेख के नेतृत्व में दो पथक तैयार करके बच्चियों को भिवंडी सहित आसपास के परिसर में तलाश करना शुरू किया था। पुलिस पथक की  महिला पुलिस  कर्मचाऱियों को शहर के  ठाणे रोड स्थित हिंदुस्तानी मस्जिद के पास एक 10 वर्षीय बच्ची भीक मांगते मिली।  विश्वास में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम रौशन बताया । इससे इसकी अन्य दो बहनों के बारे में पूछताछ  करने पर उसने अपनी बहनों के पास लेकर गयी । इस प्रकार  मिसबाह 13 वर्ष  , शबनम 12  वर्ष दोनों समरू बाग तालाब परिसर में भीक मांगते हुए मिली।  पुलिस ने पूछताछ की तो बच्चियों ने बताया कि पिता अपंग हैं व गरीबी के कारण घर की स्थिति अति दयनीय होने के कारण हम लोगो ने स्वयं भीक मांगने के उद्देश्य से घर छोडने का निर्णय लिया । शहर पुलिस ने इन तीनों बच्चियों को इनके अभिभावकों के हवाले कर दिया है।

संबंधित पोस्ट

मनपा के तीन मोबाइल क्लीनिकों का हुआ लोकार्पण 

Aman Samachar

आर बी चतुर्वेदी CRMS जोनल मीडिया एडवाइजर नियुक्त

Aman Samachar

कोरोना जेएन-वन वेरिएंट की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य प्रणाली सतर्क रहे – मुख्यमंत्री 

Aman Samachar

कामकाज में तेजी लाने के लिए जिला परिषद कर्मियों के सामान्य तबादले की प्रक्रिया शुरू – डा भाउसाहेब दांगडे 

Aman Samachar

भिवंडी के प्रथम यूपीएससी सफल अभ्यार्थी सैयद आरिफ मोइन का हुआ सत्कार

Aman Samachar

कोरोना की तीसरी लहर आने पहले कोविड वाररूम को अधिक सक्षम बनाने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!