Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आरक्षित भूखंडों पर ट्रक टर्मिनल व वाहन तल बनाकर यातायात समस्या सुलझाने की विधायक ने की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] मोडला नाके के भूखंड पर मनपा शीघ्र ट्रक टर्मिनस बनाने का निर्णय नहीं लिया तो जन सहभाग से ट्रक टर्मिनस बनायेंगे। इस आशय का संकेत विधायक संजय केलकर ने प्रशासन को दिया है। इस दौरान उन्होंने यातायात पुलिस के साथ बैठक कर यातायात समस्या सुलझाने का सुझाव दिया है। इस के साथ ही शहर के अरक्षित भूखंडों पर वाहन तल बनाने की मांग किया है।

              उन्होंने कहा है की शहर में   मेट्रो समेत अनेक विकास कार्य शुरू होने से वाहनों के आवागमन के लिए सड़कें कम पड़ने लगी हैं। यातायात समस्या से नागरिकों को अकारण परेशानी का सामना करना पद रहा है। इस समस्या को लेकर विधायक केलकर निरंतर प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने ठाणे मनपा को ट्रक टर्मिनस के बारे याद दिलाते हुए कहा है कि मोडला नाका स्थित भूखंड पर ट्रक टर्मिनस बनाने की हमने चार वर्ष पहले मांग किया है। अभी तक ट्रक टर्मिनस बनाने की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। उन्होंने सत्ताधारी व प्रशासन से सवाल किया है कि ट्रक टर्मिनस के बदले भूखंड का श्रीखंड करने का प्रयास न किया जाए। उन्होंने कहा कि इस भूखंड पर 500 वाहनों के पार्किंग की सुविधा होने वाली है।ट्रक टर्मिनल बनाने से यातायात समस्या के साथ अवैध पार्किंग रोकने में मदद मिलेगी।  उन्होंने कहा कि इस बारे तत्कालीन मनपा आयुक्त संजीव जायसवाल के साथ कई बार पहले बैठक न चर्चा हुई है। अभी इस मुद्दे पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से तरह तरह की आशंका होने लगी है कहीं योजना को रद्द तो नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त भूखंड पर किसी की निगाह होगी तो उसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए मैं पीछे नहीं रहूँगा। मनपा ट्रक टर्मिनल बनाने के लिए तैयार नहीं तो जनसहभाग से मैं टर्मिनल बनाने के लिए तैयार हूँ। इस आशय का संकेत उन्होंने दिया है। उन्होंने यातायात समस्या सुलझाने के लिए वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कई सुझाव दिया है। ठाणे शहर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत आन्तरिक कार्यों को गति देने ,नए वाहन तल ,गतिरोधक व यातायात जाम के लिए उपाय योजना बनाने के मुद्दे पर मनपा अधिकारीयों व यातायात विभाग के अधिकारीयों के साथ बैठक किया। स्वर्गीय मीनाताई ठाकरे चौक के उड़ान पुल को दो तरफ़ा वाहनों के आवागमन के लिए तत्काल खोलने ,मासुंदा तालाब  सुशोभीकरण करने ,गाँवदेवी वाहन तल ,वाटर फ्रंट के कार्य स्मार्ट सिटी के सभी कार्यों का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन परिसर की यातायात व्यवस्था का योग्य नियोजन करने के लिए सैटिस पर रिक्शा स्टैंड बनाने के मुद्दे पर चर्चा किया। प्रभात सिनेमा , गडकरी रंगायतन ,नौपाडा पुलिस स्टेशन के निकट स्थित अरक्षित जगह पर वाहन तल बनाने की मांग किया है। विधायक केलकर ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के प्रयास करने की बात कहते हुए कार्यवाही करने की मांग किया है।

संबंधित पोस्ट

रियल इस्टेट क्षेत्र 2023 में एमएमआर बिक्री में 50 प्रतिशत से अधिक बाजार में हिस्सेदारी 

Aman Samachar

गेनवेल इंजीनियरिंग ने कैटरपिलर के साथ लाइसेंसिंग के समझौते पर किए हस्‍ताक्षर

Aman Samachar

कोविड सेंटर में आक्सीजन आपूर्ति की घटना की पुनरावृत्ति से सावधानी बरतना आवश्यक

Aman Samachar

नुवोको ने इंस्टामिक्स सुपीरियर कॉलम कंक्रीट को किया लॉन्च 

Aman Samachar

महा आवास अभियान काल में 1557 परिवारों को मिलेगा अधिकार का घर  – सीईओ 

Aman Samachar

लकी कम्पाउंड इमारत दुर्घटना में 110 लोगों की मृत्यु की पुनरावृत्ति टालने के लिए अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!