Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

नुवोको ने इंस्टामिक्स सुपीरियर कॉलम कंक्रीट को किया लॉन्च 

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] नुवोको विस्तास कॉर्पोरेशन लिमिटेड उत्पादन क्षमता के मामले में भारत का पांचवां सबसे बड़ा सीमेंट समूह है, जिसने आज लुधियाना में आयोजित ग्राहक सम्मेलन में बड़े पैमाने पर बदलाव लाने वाले अपने नए प्रोडक्ट, इंस्टामिक्स सुपीरियर कॉलम कंक्रीट को पेश किया। इस विशेष कंक्रीट सॉल्यूशन को खंभों, यानी कॉलम के निर्माण के लिए सावधानीपूर्वक डिज़ाइन किया गया है, ताकि डेवलपर्स और कॉन्ट्रैक्टर्स के सामने लगातार आने वाली चुनौतियों का हल निकाला जा सके।

      पारंपरिक तौर पर, खंभों के निर्माण में कंक्रीट डालने में होने वाली देरी की वजह से समस्याएँ उत्पन्न होती हैं, और इसके चलते न चाहते हुए भी हनीकॉम्बिंग होती है और ढाँचा कमजोर पड़ जाता है, जिसे बड़े स्तर पर मरम्मत की जरूरत होती है। लेकिन इंस्टामिक्स सुपीरियर कॉलम कंक्रीट के साथ इस तरह की परेशानियाँ अब बीते जमाने की बात बन चुकी है। इस प्रोडक्ट का अनोखा फ़ॉर्मूला इसकी कार्यशीलता की अवधि को चार घंटे तक बढ़ा देता है, जिसकी वजह से खंभों के निर्माण के दौरान आने वाली चुनौतियों को कारगर तरीके से दूर करना संभव हो पाता है।

       इंस्टामिक्स सुपीरियर कॉलम कंक्रीट का एक बड़ा फायदा यह है कि, इसमें ढाले गए खंभों के चारों और लगाए गए तख्तों को जल्द हटाया जा सकता है। साधारण पोर्टलैंड सीमेंट (OPC) के मानक मिश्रण के साथ तैयार किए गए कंक्रीट से ढाले गए खंभों के चारों और लगाए गए तख्तों को हटाने के लिए अक्सर के लिए 7 से 14 दिनों के समय की जरूरत होती है, लेकिन इसके विपरीत इंस्टामिक्स से ढाले गए खंभों के चारों और लगाए गए तख्तों को 12 से 16 घंटों के भीतर हटाया जा सकता है जो मौसम की स्थितियों के आधार पर 6MPa तक की मजबूती हासिल करता है। निर्माण कार्य के दौरान इसे डालना बेहद आसान होता है और यह बेहतर कार्यक्षमता की एक नई मिसाल कायम करता है।

       इस प्रोडक्ट के बारे में बात करते हुए नुवोको में रेडी-मिक्स (RMX) कंक्रीट और आधुनिक भवन निर्माण सामग्री व्यवसाय के प्रमुख, श्री प्रशांत झा ने कहा, “नुवोको में हम अपने कारोबार के संचालन में गुणवत्ता और ग्राहकों के बेहतर अनुभव को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं। इंस्टामिक्स सुपीरियर कॉलम कंक्रीट हमारे मशहूर इंस्टामिक्स ब्रांड का प्रोडक्ट है, जिसे बेमिसाल प्रदर्शन और सबसे अच्छी गुणवत्ता के लिए जाना जाता है, और इसी वजह से यह ब्रांड ग्राहकों की सबसे पहली पसंद बन गया है। इसके अलावा, उपयोग के लिए तैयार कंक्रीट और मोर्टार को बड़ी समझदारी से 35 किलोग्राम के बैग में पैक किया जाता है और सीधे कार्यस्थल तक पहुंचाया जाता है। इससे ग्राहकों को इन्हें संभालने में सहूलियत होती है, बर्बादी भी बहुत कम होती है और इसे तुरंत उपयोग में लाए जाने का फायदा मिलता है।”

      इंस्टामिक्स सुपीरियर कॉलम कंक्रीट को बाजार में उतारकर, नुवोको ने इनोवेटिव सॉल्यूशंस उपलब्ध कराते हुए इस इंडस्ट्री में अपनी नेतृत्वकर्ता की स्थिति बरकरार रखी है जो निर्माण प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करता है और कुल मिलाकर परियोजना की कार्य क्षमता को बढ़ाता है। अब देश भर के कॉन्ट्रैक्टर और डेवलपर, बड़े पैमाने पर बदलाव लाने वाले इस कंक्रीट सॉल्यूशन की मदद से खंभों के निर्माण में होने वाली परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

मनपा परिवहन सेवा के बेड़े में 100 अतिरिक्त बस शामिल करने व मुंब्रा में डिपो बनाने की मांग

Aman Samachar

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से एफएडीए ने की मुलाकात 

Aman Samachar

ग्रीनिंग एंटरप्राइज इको सिस्टम- सिडबी मिशन 50000- ईव्ही 4 इको को समर्पित 

Aman Samachar

मनपा आयुक्त निवास में घुसे सांप को अग्निशमन दल ने निकलकर जंगल में छोड़ा 

Aman Samachar

मानव अधिकारों का हनन होता है तो उसकी रक्षा के लिए मानवाधिकार एक प्रमुख हथियार

Aman Samachar

 रणजी मैच के लिए मनपा का दादोजी कोंडदेव स्टेडियम तैयार

Aman Samachar
error: Content is protected !!