Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

स्वच्छता कार्यों का निरिक्षक करने सुबह सात बजे अतिरिक्त आयुक्त ने किया दौरा

नवी मुंबई [ युनिस खान ] स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के कार्यों का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त आयुक्त सुजाता ढोले ने सुबह 7 बजे अधिकारीयों के साथ तुर्भे इलाके का दौरा किया।  इस दौरान उन्होंने मनपा अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिया है।

             मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के बारे में समीक्षा बैठक में प्रत्यक्ष कार्यवाही करने का निर्देश दिया जिसके बाद कार्यों की शुरुआत की गयी है। उक्त कार्यों का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त मनपा आयुक्त सुजाता ढोले ने आज सुबह 7 बजे तुर्भे इलाके का अधिकारीयों के साथ दौरा किया।  दौरे में घनकचरा प्रबंधन विभाग के उपायुक्त बाबासाहेब राजले , तुर्भे विभाग अधिकारी व सहायक आयुक्त सुबोध ठाणेकर ,कार्यकारी अभियंता मनोज पाटील , मुख्य स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्र सोनावने व अन्य अधिकारी , कर्मचारी उपस्थित थे।  उन्होंने परिसर की स्वच्छता के साथ मोराज सर्कल ,सानपाडा ,स्वर्गीय सीताराम मास्टर उद्यान ,पिंपल पाडा ,सानपाडा गाँव ,आनंद नगर ,हनुमान नगर ,अंबेडकर नगर ,इंदिरा नगर इलाके के सार्वजानिक व सामुदायिक शौंचालयों के स्वच्छता का निरिक्षण किया। उन्होंने अधिक स्वच्छता संबंधी निर्देश देते हुए एक सप्ताह न रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

संबंधित पोस्ट

31 दिसंबर 2023 तक बकाया संपत्ति कर का भुगतान करने पर 100 प्रतिशत दंड राशि में छूट

Aman Samachar

 कोरोना काल में दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ताओं की याद में वृक्षारोपण मुहीम शुरू 

Aman Samachar

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की सभा में UPS का कड़ा विरोध

Aman Samachar

 रिलायंस हेल्थ इन्फिनिटी ने लॉन्च की नई पॉलिसी , 5 करोड़ तक की उच्च बीमा राशि

Aman Samachar

कलवा मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र के मरीजों व घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए मिली पांच बाईक एम्बुलेंस 

Aman Samachar

स्पीचबॉट के साथ ग्राहक की कॉल को कभी मिस न करने का रिलायंस जनरल इंश्योरेंस का वादा

Aman Samachar
error: Content is protected !!