Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोविड सेंटर में आक्सीजन आपूर्ति की घटना की पुनरावृत्ति से सावधानी बरतना आवश्यक

ठाणे [ युनिस खान ] पार्किंग प्लाजा कोविड सेंटर आक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने से कोरोना मरीजों को ग्लोबल कोविड सेंटर में स्थानांतरित करने की घटना सामने आई है।  इस घटना को गंभीर समस्य बताते हुए भाजपा शहर जिला अध्यक्ष व एमएलसी ने   मनपा प्रशासन को सतर्क रहने का आवाहन किया है। उन्होंने कहा है की आरोग्य प्रशासन को पूरी तरह सावधानी बरतने की सलाह दिया है।

               मनपा की पार्किंग प्लाजा इमारत में बने कोविड सेंटर में शनिवार को आक्सीजन आपूर्ति बाधित होने की समस्या उत्पन्न हो गयी थी।  जिसे देखते हुए मनपा प्रशासन ने पार्किंग प्लाजा कोविड सेंटर के मरीजों को ग्लोबल कोविड सेंटर में स्थानांतरित किया गया। इस घटना  मरीजों के परिजनों में चिंता फ़ैलाने लगी। डावखरे ने घटना को लेकर सत्ताधारी व मनपा प्रशासन को अधिक सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि शहर में कोरोना मरीजों की संख्या को नियंत्रित करने व संक्रमित मरीजों को आवश्यक सुविधा मुहैया करने के लिए संसाधन तैयार रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है की कोरोना की दूसरी लाट आने से मनपा की व्यवस्था चरमरा गयी है। अस्पताल में बेड , वेंटिलेटर व रेमडेसिविर व आक्सीजन का आभाव मरीजों के जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है। डावखरे ने कहा कि वेंटिलेटर खरीदी में कमीशन लेने के मामले में आरोग्य अधिकारी की गिरफ़्तारी से भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। जिसके बाद मनपा प्रशासन व सत्ताधारियों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा मरीजों के उपचार के प्रबंध में घोटाला होने से गंभीर समस्या हो सकती है। एमएलसी डावखरे ने कहा है कि कोरोना अन्क्रमण रोकने की योजना में सांसद ,  विधायक , नगर सेवक आदि जनप्रतिनिधियों की मदद लेने का आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

अमृता विश्व विद्यापीठ को प्रथम मानद डॉक्टरेट से सम्मानित

Aman Samachar

महाराष्ट्र में मोटर परिवहन सीमा चेक पोस्ट जल्द ही बंद होगी — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

रेनॉल्ट इंडिया ने 8,00,000 बिक्री का मैल का पत्थर पार किया

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज का मंदिर सभी के लिए गौरवान्वित और प्रेरणादायक – मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस

Aman Samachar

आर्या डिजिटल यूट्यूब चैनल पर मांगलिक विवाह का ट्रैलर हुआ रिलीज

Aman Samachar

पेट्रोल , डीजल व रसोई गैस की महंगाई के खिलाफ मुलुंड कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!