Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने शक्ति कानून लागू करने के निर्णय का स्वागत –  सुमन आर अग्रवाल

ठाणे [ युनिस खान  ] महिलाओं व् बच्चों पर होने वाले शोषण पर प्रतिबन्ध एवं  बलात्कार, एसिड हमला जैसे गंभीर अपराधों के मामलों मैं सजा ए मौत का कठोर कानून लागू करने वाली महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार का वूमन्स राइट्स एक्टिविस्ट एवं महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस की महासचिव सुमन अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया है। एसिड हमले व महिला अत्यचार के मामलों में कड़ी सजा के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर सुमन अग्रवाल लम्बे समय से मांग कर रही थी। इस आशय का क़ानून बनाने पर पहले भी उन्होंने स्वागत किया था।  एसिड हमला ,सामूहिक बलात्कार जैसे संगीन अपराधों में लिप्त गुनाहगारों को फांसी की सजा के प्रावधान वाला ” शक्ति कानून ” को लागू करने का निर्णय महाविकास आघाडी सरकार ने कल ही लिया है। इस कानून के तहत एसिड हमला, शीलभंग आदि जैसे गंभीर अपराध में संलिप्त गुनहगार के खिलाफ  गैरजमानती मामला बनेगा। इन अपराधों के मामले एक महीने के भीतर निपटारा करने का प्रावधान होने से निश्चित तौर पर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में महाविकास अघाड़ी सरकार की पारदर्शी नीति उजागर होती है।
 सुमन आर अग्रवाल ने इस सम्बन्ध में विश्वास जताया है कि इस कानून के कारण महिला व बच्चों पर होने वाले अपराधों के मामलों में निश्चित तौर पर रोक लग सकेगी।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

एचसीएल फाउंडेशन की ओर से उत्तराखंड में रुद्राक्ष के 10,000 पौधे रोपे गए

Aman Samachar

नाभिक कामगारों व समाचार पत्र विक्रेताओं को समतोल फ़ौंडेशन की ओर राशन वितरित 

Aman Samachar

भोजपुरी फिल्म अभिनेता सत्यप्रकाश सिंह को मिला अंतरराष्ट्रीय अवार्ड

Aman Samachar

दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा के सेंटर नजदीक करने की मांग

Aman Samachar

 वायरल बुखार, मलेरिया, टाइफाइड से दवाखानों में बढ़ने लगी मरीजों की भीड़

Aman Samachar

मनपा के अस्थायी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने पर मुख्यालय के गेट पर किया भीख मांगो आन्दोलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!