Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्र को नमन के साथ पीएनबी ने मनाया संविधान दिवस

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के संविधान के अंगीकार होने व संविधान के संस्थापक पितृपुरुषों के योगदान को याद करते हुए सम्मानित करने के लिए पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने आज 72 वां संविधान दिवस मनाया।

        आज का समारोह भारतीय संविधान के अंगीकृत होने के दिन 26 नवंबर 1949 के अवसर पर आयोजित था। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को प्रभावी हुआ था। इस साल संविधान दिवस को आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अंग के रूप में मनाया गया। इस मौके पर पीएनबी स्टाफ ने डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (डीएफएस) की ओर से संवैधानिक लोकतंत्र पर आयोजित आनलाइन क्विज में हिस्सा लिया।

      इस उपलक्ष्य पर कार्यपालक निदेशक श्री संजय कुमार ने संविधान की प्रस्तावना का हिन्दी में पाठ किया जिसके उपरांत श्री विजय दुबे ने प्रस्तावना को अंग्रेजी में पढ़ा। इस समारोह में कार्यपालक निदेशक श्री कल्याण कुमार सहित बैंक के सभी शीर्ष एक्जीक्यूटिव मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

एक आवारा पागल कुत्ते से एक दिन में 34 लोगों को काटकर मचाया दहशत 

Aman Samachar

जिले में जलापूर्ति की समस्या सुलझाने के लिए टास्क फोर्स का गठन – जयंत पाटील 

Aman Samachar

मनपा की महिला सफाई कर्मचारी की ब्लैक फंगस से हुई मौत

Aman Samachar

चक्रवात में डूबे बार्ज पी 305 के 66 लोगों की मृत्यु, अभी भी 9 लापता लोगों की खोज शुरू

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिटनेस आइकॉन मिलिंद सोमण के साथ मनाया’ग्रीन राइड – एक पहल स्वच्छ हवा की ओर 

Aman Samachar

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लीडर एका ने रोहित श्रीवास्तव को मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!