Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

सार्वजनिक अवकाश के दिनों में शुरू रहेंगे मनपा के कर संकलन केंद्र 

ठाणे [ युनिस खान ] संपत्ति कर व पानी बिल का स्वीकार करने के लिए मनपा संकलन केंद्र 31 जनवरी तक अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे। आर्थिक संकट से परेशान नागरिकों की सुविधा के लिए मनपा ने संपत्ति कर व पानी बिल पर दंड व ब्याज में राहत देने के लिए 1 जनवरी से 31 जनवरी तक अभय योजना शुरू किया है।

             इस अवधि में बकाये व चालू वित्त वर्ष का कर व बिल का भुगतान कर छूट का लाभ ले सकते है।  करदाताओं की सुविधा के लिए मनपा 1 जनवरी से 31 जनवरी 2021 के दौरान मनपा अभय योजना शुरू किया है। योजना की अवधि में संपत्ति कर , पानी बिल का भुगतान करने वालों को सौ फीसदी बकाये पर लगा दंड व ब्याज में छूट दी जा रही है। नागरिकों की सुविधा के लिए 31 जनवरी तक मनपा ने अपने सभी संकलन केंद्र अवकाश के दिनों में भी खुला रखने का निर्णय लिया है। मनपा के प्रभाग व उप प्रभाग स्तर के कर संकलन केंद्र  मनपा मुख्यालय के नगरी सुविधा केंद्र में कर संकलन कक्ष कार्य दिवस में सुबह साढ़े दस बजे से शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे। वहीँ सार्वजनिक अवकाश व सभी शनिवार को सुबह साढ़े दस से शाम साढ़े चार बजे तक कर संकलन केंद्र खुले रहेंगे। मनपा ने इस योजना का नागरिकों से लाभ उठाने का आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

रक्त के आभाव में तबाह होने वाली जिंदगियों को ब्लड डॉट लाइव ऐप से मिलेगा जीवनदान

Admin

अमृता विश्वविद्यालय अलार्म 2021 अंतर्राष्ट्रीय वार्तालाप में वक्ताओं ने एंटीबायोटिक प्रतिरोध पर दी सलाह

Aman Samachar

चीन के ही हथियार का अब हो रहा उसके खिलाफ इस्‍तेमाल, अपने ही जाल में बुरा फंसा है ड्रैगन

Admin

इंग्लैंड में पाकिस्तानी टीम से जुड़ेंगे मोहम्मद आमिर, दोनों कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव

Admin

अगस्त से होने वाली बार की परीक्षाएं स्थगित, वकीलों को आर्थिक मदद के लिए दाखिल होगी याचिका

Admin

Heavy rains lash Delhi, traffic snarls in some areas

Admin
error: Content is protected !!