Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

भिवंडी गोदाम क्षेत्र के चोरी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार , 55 लाख का माल बरामद

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी की गोदाम क्षेत्र में सेंधमारी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस की अपराध शाखा ने 55 लाख रूपये का माल बरामद किया है।

                भिवंडी के गोदाम क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अपराधिक गतिविधियों लिप्त लोगों पर नजर रख रही थी।  इसी दौरान पुलिस की अपराध शाखा यूनिट 1 के पुलिस अधिकारीयों ने राकेश उदयराज बैनबंशी [37 ] दिवा ,जकीउल्लाह समीउल्लाह शेख [ 45 ] बोईसर , रामचद्र कमलाप्रसाद शुक्ला [32 ] बोईसर को गिरफ्तार कर लिया।  पूंछतांछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस ने बोईसर निवासी नरेंद्रकुमार जटाशंकर गुप्ता [ 32 ] को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 210 इलेक्ट्रिक मोटर , 177 गियर बाक्स ,6 ड्राईव और वारदात में उपयोग किये गए आयशर टेम्पो एमएच 48 / बीएम 9645 समेत 55 लाख ,55 हजार ,387 रूपये का माल बरामद किया है। पुलिस ने नारपोली पुलिस थाने में दर्ज मामले का पर्दाफास किया है। उक्त कार्रवाई अपराध शाखा यूनिट 1 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल देशमुख , निरीक्षक कृष्णा कोकणी , सहायक निरीक्षक निलेश मोरे की टीम ने कार्रवाई की है।

संबंधित पोस्ट

भारत के साथ मजबूती से खड़ा हुआ ऑस्ट्रेलिया, LAC पर यथास्थिति बदलने के एकतरफा प्रयास का किया विरोध

Admin

एंटी-चाइना सेंटीमेंट्स की 6 वजहें:जासूसी की वजह से अमेरिका ने चीन का कॉन्सुलेट बंद किया, ब्रिटेन ने 5जी नेटवर्क से चीनी कंपनी ही हटा दी, भारत ने 106 ऐप्स बैन कीं

Admin

LPG बुकिंग पर पा सकते हैं 500 रुपये का Cashback, आज है आखिरी मौका

Admin

कोरोना से यह देश संकट में, राष्ट्रपति के बाद प्रथम महिला और कैबिनेट मंत्री वायरस से संक्रमित

Admin

कोविड-19 के इस मुश्किल समय में हेल्थ और हाइजिन से जुड़े प्रोडक्ट्स पर एशियन पेंट्स का जोर: अमित सिंगलेे

Admin

हर घर दस्तक मुहिम में नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी  – मनपा उपायुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!