Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

भारत के साथ मजबूती से खड़ा हुआ ऑस्ट्रेलिया, LAC पर यथास्थिति बदलने के एकतरफा प्रयास का किया विरोध

नई दिल्ली, प्रेट्र। पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद के लिए परोक्ष रूप से चीन की आलोचना करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को कहा कि वह वास्तविक नियंत्रण रेखा पर एकतरफा तरीके से यथास्थिति बदलने के किसी भी प्रयास का विरोध करता है क्योंकि इससे तनाव बढ़ेगा और अस्थिरता का खतरा पैदा होगा।

ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बेरी ओ फरेल ने यह भी कहा कि उनका देश दक्षिण चीन सागर में उठाए जा रहे कदमों से भी काफी चिंतित है और उसने क्षेत्र में चीन के गैरकानूनी दावे को खारिज किया है। पूर्वी लद्दाख में हालात का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर संयम बरतने का आग्रह करता है और तनाव कम करने की दिशा में उठाए गए कदमों का समर्थन करता है। ओ फरेल ने एक बयान में कहा, जैसा कि गुरुवार को मैंने भारत के विदेश मंत्री से कहा कि ऑस्ट्रेलिया यथास्थिति बदलने के किसी भी एकतरफा प्रयास का विरोध करता है। इससे तनाव बढ़ेगा और अस्थिरता का खतरा पैदा होगा।

संबंधित पोस्ट

Mass graves dug in Iran for coronavirus victims visible from space: Report

Admin

Sushant Singh Rajput की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता ने तोड़ी चुप्पी, ‘मैं डंके की चोट पर बोल सकती हूं वो डिप्रेशन में नहीं था’, पढ़ें पूरा बयान

Admin

शिवसेना सहकार विभाग के ठाणे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Aman Samachar

चौधरी भानु यादव पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन

Aman Samachar

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के पहले कोच अशोक मुस्तफी का निधन

Admin

पिनेकल इंडस्ट्रीज ने अपनी नई प्रोप्राइटरी बस का इंटीरियर डिजाइन करने के लिए सिटीफ्लो के साथ की साझेदारी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!