Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यअपराधउत्तर प्रदेशकारोबारखास खबरछत्तीसगढ़दिल्लीदेश विदेशप्रापर्टीफोटो गैलरीबिहार झारखंडब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिराजस्थानराज्यवीडियोसामाजिकस्वास्थ्यहलचल

RIL को पहली तिमाही में हुआ 13,248 करोड़ रुपये का मुनाफा, जियो के ARPU में हुई 7.4 फीसद की वृद्धि

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। मुकेश अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीय लिमिटेड (RIL) ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कोरोना वायरस महामारी जैसे चुनौतीपूर्ण समय के बावजूद मुनाफा अर्जित किया है। कंपनी ने गुरुवार को पहली तिमाही का अपना परिणाम जारी किया है। कंपनी को जून तिमाही में 13,248 करोड़ रुपये का समेकित लाभ हुआ है। इसके साथ ही जिओ के प्रति यूजर औसत राजस्व (ARPU) में तिमाही आधार पर 7.4 फीसद का इजाफा हुआ है और यह 140.3 पर रहा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर प्राइस और कंपनी के एम-कैप में भी काफी तेजी देखी गई है। कंपनी का बाजार पूंजीकरण एम-कैप 13 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है। गुरुवार को आरआईएल का शेयर सेंसेक्स पर 0.61 फीसद या 12.80 रुपये की तेजी के साथ 2108.65 पर बंद हुआ। आरआईएल का शेयर 27 जुलाई को 2,198.70 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर गया था। वहीं, कंपनी का एम-कैप इस समय 13,36,758.53 करोड़ रुपये है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी वंजारपट्टी नाका के उड्डाणपुल का भारतरत्न डा.एपीजे अब्दुल कलाम का नामकरण

Aman Samachar

नागरिकों से मिलने के लिए मनपा के नगर अभियंता पहुंच से बाहर

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी की शहाड (कल्याण) में 10 मिलियन वर्ग-फुट के भूखंड को विकसित करने की योजना

Aman Samachar

जन जागरूकता से ही दूर किया जा सकता है क्षय रोग- दीपक झिजांड

Aman Samachar

 जी. एम.मोमिन कॉलेज के एम.ए.फाइनल के छात्रों की समारोह पूर्वक हुई विदाई 

Aman Samachar

भारत बंद का मिलाजुला असर , राकांपा ने ट्रैक्टर व हल लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किसानों के समर्थन में किया आन्दोलन

Aman Samachar
error: Content is protected !!