Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

नव वर्ष पर जिले अधिकारीयों को पालकमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आन लाईन दिलाई हरित ई शपथ 

ठाणे [ युनिस खान ] पर्यावरण संरक्षण , संवर्धन व मौसम परिवर्तन के लिए आज नव वर्ष पर पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिले अधिकारीयों को हरित ई शपथ दिलाई है। जिले अधिकारीयों व कर्मचारियों को आन लाईन ई शपथ दिलाने के साथ ही जिले के नागरिकों को नव वर्ष की शुभकाना दी है।

                        राज्य शासन के पर्यवरण व वातावरण बदल विभाग की ओर माझी वसुंधरा अभियान के तहत शपथ दिलाई गयी है। इस दौरान जिले की सभी नगर पंचायत ,पंचायत समिति ,जिला परिषद सहित जिलाधिकारी कार्यालय में ई शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के पालकमंत्री शिंदे ने अभियान के बारे में मार्गदर्शन करते हुए पानी बचाने का सन्देश देने वाली शपथ दिलाई है। उन्होंने कहा कि निसर्ग के पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों  को एकत्र आना चाहिए। यह अभियान ही लोगों के द्वारा चलाया जाने वाला एक मार्ग है जो सरकार व शासन तक ही सीमित न रहे   इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना कर्तव्य समझकर अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करन आवश्यक है। मेरी वसुंधरा अभियान आज से  majhivasundhara.in इस वेब साईट शुरू है। नए वर्ष में पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन करने के लिए राज्य के नागरिक पर्यवरण संवर्धन के लिए एक शपथ लें। यह शपथ लिए नागरिक वेब साईट पर भेट देकर ई – प्लेज पर क्लिक कर शपथ लें। शपथ लेइ के बाद संबंधित व्यक्ति को तत्काल प्रमाणपत्र उपलब्ध होने वाला है। पालकमंत्री शिंदे नागरिकों से बड़ी संख्या में पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ लेने का आवाहन किया है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ,अपर जिलाधिकारी वैदेही रानडे ,ठाणे मनपा आयुक्त विपिन शर्मा ,भिवंडी निजामपुर मनपा आयुक्त पंकज आशिया ,मीरा भाईंदर मनपा आयुक्त विजय राठोड , कल्याण डोंबिवली मनपा आयुक्त डा. विजय सूर्यवंशी ,उल्हास नगर मनपा आयुक्त डा. राजा दयानिधि ,नवी मुंबई मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ,निवासी उप जिलाधिकारी डा. शिवाजी पाटील ,उप जिलाधिकारी उपेन्द्र तामोरे दीपक चव्हाण , बालासाहेब वाकचौरे ,जिला आपूर्ति अधिकारी राजू  थोटे आदि आन लाईन कार्यक्रम में शामिल हुए।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

Coronavirus: पहली तिमाही में 2019 के मुक़ाबले बॉक्स ऑफ़िस पर 200 करोड़ का घाटा

Admin

आ गई वह शुभ घड़ी, 5 अगस्त 2020 को राममंदिर ही नहीं एक नए युग का भी है भूमिपूजन

Admin

आदिवासी लोगों के लिए 4 जून को येउर में विशेष टीकाकरण मुहिम

Aman Samachar

US House of Representatives passes Trump-backed coronavirus relief package

Admin

ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल ने अपनी पूरी इलेक्ट्रिक टू-व्‍हीलर रेंज की कीमतों में 10,000 रुपये तक की कटौती

Aman Samachar

नाले में कार गिरने से चार लोग मामूली घायल

Aman Samachar
error: Content is protected !!