Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

नए साल में मैडी लविशा की दो फिल्म भगवा क्षत्रिय और पत्रकार पूर्वांचल मल्टीप्लेक्स पर हुई वायरल

गोरखपुर , पूर्वांचल फिल्म प्रोडक्शन द्वारा निर्मित बहुचर्चित फिल्म भगवा क्षत्रिय और पत्रकार  ओटीटी प्लेटफॉर्म पूर्वांचल मल्टीप्लेक्स पर रिलीज की गई।रिलीज के साथ यह दोनों फिल्में पूर्वांचल मल्टीप्लेक्स पर वायरल हो चुकी हैं।जो दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी की जा रही हैं।भगवा क्षत्रिय नए साल पर 1 जनवरी, और पत्रकार 26 जनवरी के सुभ अवसर पर रिलीज की गई थी।साथ ही मैडी लविशा ने तीन फिल्म और भी साइन की हैं।जिनकी घोषणा बहुत जल्द की जाएगी।
                 फिल्म “भगवा क्षत्रिय” के मुख्य कलाकार मैडी भाईजान, लविशा जायसवाल, मनोज सिंह टाइगर, राजपाल यादव, इन्द्रशेन यादव, सुमन रस्तोगी, देव श्रीवास्तव, सुधीर सहाय तथा अन्य है। इसके निर्माता विकास अग्रहरी और स्पांसर डॉ रुड़की तथा पूर्वांचल फिल्म सिटी है।फिल्म “पत्रकार” के मुख्य कलाकार मैडी भाईजान, लविशा जायसवाल, वैभव श्रीवास्तव, सी पी भट्ट, नयन, नितेश जायसवाल, पंकज श्रीवास्तव तथा अन्य है।इसके निर्माता  वैभव श्रीवास्तव और स्पांसर वानी फिल्म्स, पूर्वांचल फिल्म सिटी तथा वानी मोबाईल है।दोनों ही फिल्मों के डिजिटल रिलीजिंग पार्टनर ओटीटी बॉक्स ऑफिस “पूर्वांचल मल्टीप्लेक्स” है।
             मैडी लविशा और निर्माता वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी और भी फिल्में आने को है, कुछ की शूटिंग चल रही है, तो कुछ का प्री और पोस्ट पर काम चल रहा है।आने वाली फिल्म को लेकर भी पूरी टीम बहुत ही उत्साहित है, जल्द ही फिर से कुछ नया देखने को मिलेगा।

संबंधित पोस्ट

प्रिया वीडियो भोजपुरी ने मोर पिया हरजाई का ट्रैलर किया रिलीज

Aman Samachar

भीषण गर्मी में पक्षी और प्राणी की प्यास बुझाने के लिए वन क्षेत्र में लगे पानी के 24 हौद 

Aman Samachar

दिव्यांगों को रोजगार के लिए महापौर ने दिए स्टाल

Aman Samachar

कपिल पाटील को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भिवंडी में मनाया जश्न

Aman Samachar

बॉब फाइनेंशियल ने 1 मिलियन क्रेडिट कार्ड का आंकड़ा किया पार

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल में ड्रॉप आउट छात्रों के लिए विशेष कोचिंग क्लास,एसएससी रिजल्ट 88 प्रतिशत

Aman Samachar
error: Content is protected !!