Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना मरीजों के लिए उपचार की आवश्यक सुविधा के लिए तत्काल ठोस उपाय करे मनपा – निरंजन डावखरे

ठाणे [ युनिस खान ]  शहर में आरोग्य आपातकालीन स्थिति उत्पन्न हो गयी है। अस्पताल में बेड फुल , रेमड़ेसीविर के लिए भागदौड़ , आक्सीजन की कमी से मृत्यु का संकट दिखाई देने लगा है।  इस आशय के उदगार व्यक्त करते हुए भाजपा शहर जिला अध्यक्ष व एमएलसी निरंजन डावखरे  ने चिंता  व्यक्त किया है।

            उन्होंने कहा है कि कोरोना की स्थिति से निपटने के  लिए भाजपा सहयोग का हाथ बढ़ाते हुए पार्किंग प्लाजा अस्पताल की आक्सीजन समाप्त होने की घटना को गंभीरता से लेने का आवाहन किया था। दुसरे दिन ही पार्किंग प्लाजा अस्पताल की आक्सीजन समाप्त होने  कोरोना मरीजों को ग्लोबल कोविड अस्पताल में स्थानांतरित करना पड़ा। इसके बाद ग्लोबल अस्पताल में बाडी बैग समाप्त हुआ। कोरोना की मौजूदा परिस्थिति संभालना मनपा प्रशासन के हाथ से बाहर निकलती दिखाई देने लगी है। यदि मनपा कोरोना के बारे में गंभीर नहीं हुई तो उसे स्थिति को संभालना कठिन जायेगा। ठाणे शहर में मरीजों  बेड नहीं मिल रहा है। रेमडेसीवीर इंजेक्शन व आक्सीजन की कमी से मरीजों के रिस्तेदार परेशान है आक्सीजन की अधूरी आपूर्ति कोरोना मरीजों की जान बचाने  लिए समस्या बन गयी है। डावखरे ने  है कि अस्पताल से लाशें कचरे के प्लास्टिक बैग में लिपटकर स्मशान भूमि भेजी जाने की घटना सामने आ रही है। दवाओं का आभाव कहीं उसकी कालाबाजारी के कारन तो नहीं है इसकी जांच होनी चाहिए।  उन्होंने कोरोना अस्पतालों में आवश्यक सुविधाएं मुहैया करने के  लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है।

संबंधित पोस्ट

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया एक ओपीडी प्रॉडक्ट डिजिटल केयर मैनेजमेंट

Aman Samachar

नफरत फैलाने वाला बयान देने के मामले विधायक भोईर पर कब होगी कार्रवाई – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

मोटोरोला ने लॉन्च किया एज 40 – आइपी 68 अंडरवाटर प्रोटेक्‍शन

Aman Samachar

28 अक्टूबर तक संविदा कर्मचारियों को सनुग्रह अनुदान व अक्टूबर का वेतन देने का निर्देश

Aman Samachar

विवाह के स्वागत समारोह में मिले उपहार व नगदी मंदिर के लिए किया दान 

Aman Samachar

मनसे महिला इकाई का शहर अध्यक्ष व दो उप शहर अध्यक्ष नियुक्त कर विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी

Aman Samachar
error: Content is protected !!