Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रंगमंच कामगारों को महापौर के हाथो राशन का वितरण किया गया 

ठाणे [ युनिस खान ] सिनेमा व नाटक से दर्शक कुछ समय के लिए अपना दुःख दर्द भूल जाता है। दर्शकों का मनोरंजन कलाकारों से होता है वहीँ इसके पीछे अनेक हाथों का सहयोग रहता है।  आज कोरोना के कारण नाट्यगृह बंद होने से दर्शकों व रशिकों के जीवन में आनंद निर्माण करने वाले कलाकारों को राहत देने के लिए महापौर नरेश म्हस्के के हाथों राशन वितरित किया गया।

              शहर के तीनहाथ नाका स्थित हिन्दूह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे स्मारक में महापौर म्हस्के व ग्रांड मराठा फ़ौंडेशन की ओर शिवसेना के 55 स्थापना दिवस के निमित्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर दिग्दर्शक वीजू माने , ग्रांड मराठा फ़ौंडेशन के राजेश तावडे उपस्थित थे। कार्यक्रम में 100 रंकर्मियों को राशन वितरित किया गया।  महापौर म्हस्के ने कहा कि नाटक व सिनेमा में महत्वपूर्ण घटक रंगमंच कामगार होता है। इन्हों कामगारों के परिश्रम से हम रंगमंच की व्यवस्था देखते हैं।  कोविड काल में काम न होने की वजह से रंगमंच कामगारों के सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है। उन परिवारों को थोड़ा राहत देने के लिए आज राशन वितरित कर रहे हैं। महापौर म्हस्के ने कहा कि अभी हाल में कुष्ट रोगी कालोनी व दिव्यांग लोगों राशन वितरित किया है। दिग्दर्शक माने ने कहा कि  लाक डाउन नाट्य गृह बंद होने से रंगमंच कामगार को उदरनिर्वाह की समस्या का सामना करना पड रहा है। पहले और दुसरे लाक डाउन में लोग रंगमंच कामगारों की मदद कर रहे हैं।  महापौर म्हस्के से रंगमंच कामगारों की मदद के लिए पूंछा है।  हमें उनके कार्यलय में कभी मदद के लिए जाने की आवश्यकता नहीं पडी है। वे खुद मदद के लिए आगे आये हैं यह हम कलाकारों के लिए अभिमान का विषय है। दिग्दर्शक माने ने कहा कि लाक डाउन काल में महापौर म्हस्के ने करीब 150 से अधिक कलाकारों व रंगमंच कामगारों की मदद किया है।

संबंधित पोस्ट

विवेकानंद महाविद्यालय के स्मारक पर शहीदों सलामी , विद्यार्थियों को एनसीसी प्रशिक्षण अनिवार्य करने की केंद्र सरकार से मांग

Aman Samachar

निर्देशक मोबीन वारसी द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म दूषण की शूटिंग की गई पूरी

Aman Samachar

भाजपा गटनेता के कक्ष में घुसकर घेराव करने वाले छः शिवसेना नगर सेवकों के खिलाफ अपराध दर्ज

Aman Samachar

मुंबई, एमएमआर में अगले 15 से 20 सालों में 30 लाख घर बनेंगे – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

जेईई (मेन) 2024 सेशन 1 के परिणाम में लहराया आकाश बायजूस का परचम

Aman Samachar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिटों (डीबीयू) का किया शुभारंभ

Aman Samachar
error: Content is protected !!