Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.रामपूजन पटेल को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुंबई [ युनिस खान ]  पूर्व केंद्रीय मंत्री रामपूजन पटेल जी का गत दिनों 81 वर्ष की आयु में तेलियरगंज, प्रयागराज पर निधन हो गया। दिवंगत आत्मा की शांति हेतु एक शोक सभा का आयोजन केशव पाड़ा, मुलुंड(प)पर किया गया।
                  इस अवसर पर डॉ बाबुलाल सिंह पटेल (अध्यक्ष-महाराष्ट्र कूर्मि क्षत्रिय समाज),क़िलाचंद यादव (अध्यक्ष-अ भा यादव महासभा,मुंबई),डॉ दीपक सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष-युवा कूर्मि क्षत्रिय सभा, लखनऊ),डॉ सचिन सिंह (अध्यक्ष-युवा ब्रिगेड असोसिएशन), बीरेंद्र पाठक (अध्यक्ष-महानगरी मित्र मंडल),अजय पटेल (अध्यक्ष-युवा कूर्मि  क्षत्रिय समाज,महाराष्ट्र),शिक्षा विद डॉ आर एम पाल, चंद्रवीर यादव, राजकुमार यादव,राकेश मिश्रा,समाजसेवी सुरेंद्र मिश्रा,योगेंद्र श्रीवास्तव, राजेश सिंह,मनोज सिंह,बृजेश सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
                      डॉ बाबुलाल सिंह ने कहा कि स्व पटेल जी 1969 से1977 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य रहे तथा राज्य में आबकारी एवं कारागार मंत्री रहे।1981 से 1984 तक राज्यसभा सदस्य रहे।फूलपुर से 3 बार लोकसभा सदस्य चुने गये। वी पी सिंह सरकार में वे केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बने। क़िलाचंद यादव ने कहा कि पटेल जी बहुत ही सात्विक सदाचारी , स्पष्ट वक्ता एवं मिलनसार स्वभाव के समाजवादी विचारधारा के व्यक्ति थे, इसलिए लोगों में लोकप्रिय थे। डॉ दीपक सिंह ने कहा कि वे सामाजिक न्याय के हिमायती एवं मंडल समर्थक थे।मंडल आयोग की सिफारिशों को वी पी सिंह द्वारा लागू करवाने में उनकी प्रमुख भूमिका रही। वे कूर्मि महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलनों में अवश्य हिस्सा लेते थे तथा लोगों से खुलकर मिलते जुलते थे। सभा के अंत में 2 मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

संबंधित पोस्ट

सनटेक रियल्टी को 10 करोड़ रुपये का मुनाफा

Aman Samachar

जिला क्षय रोग केंद्र में एक और बाह्य रोगी विभाग 25 अप्रैल से होगा शुरू 

Aman Samachar

उत्तन से 10 नाटिकल मील दूर समुद्र में भटके जहाज में फंसे 6 खलासी तट रक्षक दल के संपर्क में – पालकमंत्री

Aman Samachar

नफरत का मुकाबला मोहब्बत और सहनशीलता से ही किया जाए –  तारिक़ अनवर

Aman Samachar

ठाणे जिलाधिकारी के रूप में अशोक शिंगारे ने ग्रहण किया पद का प्रभार 

Aman Samachar

महिलाओं की अपेक्षा पुरुष कम रोग निवारक जांच करते हैं – डॉ राजेश बेंद्रे

Aman Samachar
error: Content is protected !!