Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिला क्षय रोग केंद्र में एक और बाह्य रोगी विभाग 25 अप्रैल से होगा शुरू 

ठाणे [ युनिस खान ] क्षय रोग बाह्य रोगी कक्ष में 25 अप्रैल से अद्यतन सुविधा के साथ एक और बाह्य रोगी विभाग शुरू किया जा रहा है। इसके पहले 31 जनवरी 2022 को जिला क्षय रोग केंद्र, ठाणे में सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शुरू किया गया था।
           इसमें 25 अप्रैल से अद्यतन सुविधा के साथ एक और बाह्य रोगी विभाग शुरू किया जा रहा है और जिला क्षय रोग केंद्र, ठाणे के माध्यम से मुफ्त सीबीएनएटी, थूक परीक्षण और एक्स-रे की सुविधा भी सक्रिय किया जाएगा।
         केंद्र में उपरोक्त सभी चेक-अप निःशुल्क हैं, नागरिकों से इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह जिला क्षय रोग अधिकारी ए एस मुंजाल ने किया है। क्षेत्रीय मनोरोग अस्पताल के पीछे, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र के सामने, नया दवा वितरण भवन, पहली मंजिल, नाना-नानी पार्क के पीछे, ठाणे (पश्चिम) इस बाह्य रोगी विभाग शुरू है।

संबंधित पोस्ट

पिता के दुष्कर्म की शिकार 14 वर्षीय बेटी गर्भवती , आरोपी पिता गिरफ्तार 

Aman Samachar

कोविड टीकाकरण में तेजी लाने के लिए 31 मई तक ‘विशेष कोविड 19 टीकाकरण अभियान 

Aman Samachar

  सिडबी ने कोविड तैयारियों के लिए त्वरित ऋण सुपुर्दगी हेतु श्वास और आरोग योजनाएं शुरू की

Aman Samachar

केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने क्रेडिट को सभी के लिए कैंपेन की शुरुआत की

Aman Samachar

बिजली का करेंट लगने से नाबालिग लडके की हुई मृत्यु

Aman Samachar

एचसीएल और अपलिंक ने एक्‍वाप्रेन्योर इनोवेशन पहल के लिए दुनिया भर से आवेदन मंगाए 

Aman Samachar
error: Content is protected !!