Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उत्तन से 10 नाटिकल मील दूर समुद्र में भटके जहाज में फंसे 6 खलासी तट रक्षक दल के संपर्क में – पालकमंत्री

ठाणे [ युनिस खान  ] तौकते चक्रवाती तूफ़ान के चलते तेज हवा के साथ बारिश होने से नवी मुंबई में दोपहिया वाहन पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। इस तरह उल्हासनगर में एक ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिरने से दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिलते ही नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने उल्हास नगर मनपा आयुक्त को फोन कर तत्काल योग्य उपचार की सुविधा दिलाने के साथ ध्यान रखने का निर्देश दिया है। मीरा भाईंदर के उत्तन से 10 नाटिकल मील दूर समुद्र में भटके जहाज में 6 खलासी फसे हैं। जहाज तट रक्षक दल के संपर्क में  है । तूफ़ान कम होते ही जहाज को किनारे लाने का प्रयास किया जायेगा ।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मीरा भाईंदर के उत्तन के समुद्री किनारपट्टी से 10 नाटिकल मील पर एक जहाज भटक गया जिसमें फंसे 6 खलाशी फंसे हैं।  उक्त जहाज तट रक्षक दल के संपर्क में है तूफान को जोर कुछ कम होते ही उत्तन खाड़ी किनारे जहाज को लाने का प्रयास करेंगे। तौकते चक्रवात के मद्देनजर पालकमंत्री शिंदे ने जिलाधिकारी कार्यालय के आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष में भेट देकर जिले की परिस्थियों का जायजा लिया।  इस दौरान उन्होंने एमएमआर क्षेत्र की सभी मनपा व नपा के आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष में फोन कर वहां की ताजा परिस्थितियों की जानकारी लेते हुए सतर्क रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि चक्रवात का प्रभाव पश्चिम किनारे पर होने से मुंबई समेत ठाणे , पालघर ,जिले को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। जब तक चक्रवात गुजरात की दिशा में आगे नहीं बढ़ता है तक तक इन जिलों में चक्रवात के प्रभावी रहने की आशंका है। आज सुबह से मुंबई समेत ठाणे , नवी मुंबई ,कल्याण डोंबिवली ,उल्हासनगर , मीरा भाईंदर आदि इलाकों में भारी बारिश व तेज हवा चलने से अनेक स्थानों में पेड़ गिरने की घटना हुई है। घरों के पतरे उड़ने व बिजली के खम्भे गिरने की शिकायत मिली है। चक्रवात से जिले की स्थिति नियंत्रण में होने के बावजूद जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर खुद आपदा नियंत्रण कक्ष से निरंतर जानकारी ले रहे हैं।  सभी मनपा के अधिकारीयों को आपातकालीन दस्तो को एलर्ट रखने का निर्देश पालकमंत्री शिंदे ने दिया है।

संबंधित पोस्ट

शहर की सफाई, पार्क की मरम्मत व सड़कों पर पड़े रैबिट व कचरे को तत्काल हटाने के आयुक्त ने दिए निर्देश

Aman Samachar

वर्ल्‍ड ईवी डे पर ग्रीनसेल मोबिलिटी ने 2070 तक शून्‍य-उत्‍सर्जन की प्रतिबद्धता मजबूत की – देवेन्‍द्र चावला

Aman Samachar

डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर ने अपने नेटवर्क को 300 अस्पतालों तक बढ़ाने के लिए जुटाए 650 करोड़ रूपये

Aman Samachar

धारावाहिक के लिए बनी अस्थाई स्टूडियो की छत पर लगी आग , कोई हताहत नहीं 

Aman Samachar

पीएनबी ने पर्यावरण की बेहतरी के लिए शुरु किया प्रोजेक्ट पीएनबी पलाश

Aman Samachar

गूँगा व्यक्ति के जीवन संघर्ष को अभिनय के जरिये जीवंत करेंगे अभिनेता श्वेत कमल

Aman Samachar
error: Content is protected !!