Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे जिलाधिकारी के रूप में अशोक शिंगारे ने ग्रहण किया पद का प्रभार 

 ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] नव नियुक्त जिलाधिकारी अशोक शिंगारे ने राजेश नार्वेकर से ठाणे जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया.राज्य सरकार ने कल जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर का नवी मुंबई मनपा आयुक्त के पद पर तबादला कर दिया।  उनके स्थान पर महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव आयएएस अधिकारी शिंगारे को नियुक्त किया गया था। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनीषा जयभाय, निवासी जिलाधिकारी सुदाम परदेशी, उपजिलाधिकारी  गोपीनाथ ठोंबरे, उप-जिला चुनाव अधिकारी अर्चना कदम, तहसीलदार राजाराम तावटे, राहुल सारंग, राजेंद्र चव्हाण, ठाणे तहसीलदार युवराज बांगर आदि उपस्थित थे।
  शिंगारे 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने पहले नांदेड़ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सिडको के संयुक्त प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य किया है। वह 9 सितंबर, 2020 से महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव के रूप में कार्यरत थे।

संबंधित पोस्ट

आर्या डिजिटल यूट्यूब चैनल पर मांगलिक विवाह का ट्रैलर हुआ रिलीज

Aman Samachar

मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल एनआईसीयू समय से पहले देखभाल में असाधारण जीत का मनाया जश्न

Aman Samachar

ईद ए मिलाद के त्यौहार व जुलुस के आयोजन की सशर्त अनुमति 

Aman Samachar

भिवंडी भाजपा उत्तर भारतीय महिला मोर्चा की कार्यकारिणी गठित

Aman Samachar

स्टार्ट-अप के लिए फंड ऑफ फंड – $ 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था को साकार करने में मदद करने का प्रयास

Aman Samachar

कोरोना संक्रमण बढ़ा तो शहर में लाक डाउन लगाना पड़ सकता है – महापौर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!