Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नफरत का मुकाबला मोहब्बत और सहनशीलता से ही किया जाए –  तारिक़ अनवर

 
मुंबई [ युनिस खान ] ऑल इंडिया कौमी तंजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री  तारिक अनवर ने देश में सांप्रदायिक शक्तियों के जरिए पैदा की गई स्थिति को देश और समाज के लिए हानिकारक बताते हुए कहा कि जो हालात देश में सांप्रदायिक शक्तियों ने पैदा किए हैं ऐसी स्थिति में देश को फिर से गांधीवादी रास्ते पर लाना आसान नहीं है. अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष मुनाफ हकीम के नेतृत्व में आयोजित वर्चुअल मीटिंग को संबोधित कर रहे थे .
             उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है कि कुछ हमारे साथी भी सांप्रदायिक शक्तियों के साथ उनका सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन का नाम लेकर कहा कि जिस तरह से बिहार में मजलिस ने सांप्रदायिक शक्तियों को फायदा पहुंचाया है और उसके बाद जिस तरह से बंगाल और उसके बाद यूपी में यह लोग सांप्रदायिक शक्तियों को फायदा पहुंचाने के लिए आतुर हैं वह दुखद है. तारीक अनवर ने कहा कि बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने भी अब इस बात को स्वीकारा है कि मजलिस भाजपा का सहयोग कर रही है लेकिन उसके बावजूद मजलिस के लोग संप्रदायिक शक्तियों को बल देने पर आतुर हैं. तारिक अनवर ने कहा कि संप्रदायिकता चाहे वह बहुसंख्यक की तरफ से हो या अल्पसंख्यक की तरफ से दोनों ही देश के लिए खतरनाक है. उन्होंने कहा कि अगर कोई यह कहता है कि मुसलमानों एक साथ आ जाओ तो हिंदू महासभा और संघ परिवार को इससे और बल मिलता है और वह हिंदू भाइयों को एकत्र करने के अपने नारे को और तेज कर देते हैं.
 उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियां देश में धर्म के आधार पर विभाजन की लकीर खींचना चाहती हैं वह हिंदू और मुस्लिम दोनों को अलग अलग करने पर आतुर हैं. तारीक अनवर ने कहा कि हमने कौमी तंजीम के प्लेटफार्म से हमेशा सांप्रदायिक शक्तियों का विरोध किया है. उन्होंने देश के मुसलमानों से सियासी और राजनीतिक जागरूकता लाने की अपील करते हुए कहा कि हमें यह समझना होगा कि देश और संविधान के हित में कौन काम कर रहा है और कौन देश को धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहा है.
तारिक अनवर ने सेक्युलर शक्तियों को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि हमें सेक्युलर शक्तियों को सहयोग करना होगा ताकि सांप्रदायिक शक्तियां अकेले पड़ जायें. उन्होंने कहा कि कोई भी संस्था अकेले सांप्रदायिकता का मुकाबला नहीं कर सकती है, इसलिए वह तमाम लोग जो देश के संविधान नेहरू गांधी और अंबेडकरवादी विचारधारा में विश्वास रखते हैं उन्हें एकत्र होना होगा.
 उन्होंने कौमी तंजीम के सदस्यों से अपील की कि हमें खुद को आगे लाकर के देश के लिए फायदेमंद बनाना होगा, ताकि खुद लोग कौमी तंजीम से जुड़े और उसके साथ सहयोगी बने. उन्होंने कहा कि हमें जमीनी स्तर पर काम करना होगा ताकि हम लोगों को अपना परिचय देने के बजाय लोगों के पास हमारा परिचय पहले से मौजूद हो. तारिक अनवर ने कौमी तंजीम को डिस्ट्रिक्ट और ब्लॉक लेवल पर मजबूत करने की भी बात कही.
 इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कौमी तंजीम के अध्यक्ष मुनाफ हकीम ने महाराष्ट्र की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि जिस तरह से महाराष्ट्र में सांप्रदायिक शक्तियां नफरत का वातावरण बनाने में लगी हुई हैं वह निंदनीय है. उन्होंने कौमी तंजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तारिक अनवर को विश्वास दिलाया कि वह महाराष्ट्र के स्तर पर कौमी तंजीम को हर स्तर पर मजबूत करेंगे ताकि सांप्रदायिक शक्तियों का मुकाबला किया जा सके. मुनाफ हकीम ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी के बीच और लॉकडाउन के दुखद वातावरण के बीच कौमी तंजीम ने जिस तरह से जरूरतमंदों की मदद की है उसे महाराष्ट्र के लोग काफी संतुष्ट हैं.
उन्होंने कहा कि हम आने वाले दिनों में इसको डॉक्यूमेंट की शक्ल में देश और दुनिया के सामने लाएंगे. इस अवसर पर कोंकण विभाग अध्यक्ष आफताब शैख़, विदर्भ विभाग अध्यक्ष आसिम अली, पश्चिम महाराष्ट्र विभाग अध्यक्ष हाजी जाकिर शेख, पूर्व नगरसेवक रफ़ीक़ पत्रकार, उत्तर महाराष्ट्र से मुकतदीर देशमुख, मुंबई से नसीम मीठा और बिलकीस शैख़ समेत कौमी तंजीम के कई पदाधिकारियों व सदस्यों ने वर्चुअल मीटिंग को संबोधित किया और सब ने इस बात का आश्वासन दिलाया कि हम हर स्तर पर कौमी तंजीम को मजबूत करेंगे और लोगों का सहयोग करेंगे.

संबंधित पोस्ट

रेनो क्विड साल का सबसे शानदार प्री-ओन्ड स्मॉल हैचबैक घोषित 

Aman Samachar

ठाणे की गौरी मिसाल जनसंपर्क विषय में मुंबई विद्यापीठ में प्रथम

Aman Samachar

रेनो ने भारत में उपभोक्ताओं के लिए मॉनसून कैंप लगाने की घोषणा की

Aman Samachar

राकांपा मेडिकल सेल के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष पर असद चाउस की नियुक्ति 

Aman Samachar

कलवा विटावा के महाविकास अघाड़ी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल 

Aman Samachar

फर्नीचर गोदाम में आग लगने से लाखो रूपये का माल जलकर ख़ाक , कोई हताहत नहीं

Aman Samachar
error: Content is protected !!