Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना संबंधी समय सीमा का उलंघन करने वाले 7 रेस्टोरेंट एंड बार वसूले साढ़े तीन लाख रुपये दंड

नवी मुंबई [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जारी समय सीमा का उलंघन करने वाले 7 रेस्टोरेंट व बार  खिलाफ कार्रवाई करते हुए उड़न दस्ते ने प्रत्येक से 50 हजार रूपये दंड वसूल किया है। नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित 31 उड़न दस्तों में 5 दस्ते रात में कार्रवाई के लिए नजर रखते हैं। उक्त दस्तों को पुलिस के साथ कार्रवाई करने का आदेश मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने दिया है।

                           कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन के दिशा निर्देशों व समय सीमा का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मनपा आयुक्त बांगर ने 31उड़न दस्ते गठित करने का आदेश दिया। जिसके बाद उड़न दस्ते सक्रीय हो गए हैं। 27 मार्च को बेलापुर , नेरुल , सानपाडा , कोपर खैरने इलाके में रात के समय निर्धारित समय सीमा का उलंघन करने वाले 7 रेस्टोरेंट व बार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई किया।  इसमें प्रत्येक से 50 हजार रूपये के हिसाब से साढ़े तीन लाख रूपये दंड वसूल किया है। इसमें नेरुल सेक्टर 8  के कल्पना बार , साईं होटल एंड बार , पोटोबा फास्ट फ़ूड , बेलापुर के रुड लंग बार ,सानपाडा कृष्णा रेस्टोरेंट एंड बार ,, कोपर खैरने के क्लासिक रेस्टोरेंट एंड बार का समावेश है। मनपा के विशेष उड़न दस्ते सभी विभागों में कोविड सुरक्षा नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू किये हैं।

संबंधित पोस्ट

झारखंड की पहली हिंदी टीवी सीरियल कहानी किस्मत की यूट्यूब पर मुफ़्त देखें

Aman Samachar

बारामती अग्रो व विधायक पवार ने मनपा को दिए 8 आक्सीजन कान्संट्रेटर 

Aman Samachar

त्योहारों के आगमन के साथ ही बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने “ख़ुशियों का त्योहार” की शुरुआत की

Aman Samachar

भारत बायोटेक ने COVAXIN® की कारगरता के लिए तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल का अंतिम विश्लेषण किया

Aman Samachar

स्काईलाइट्स गेमिंग ने iQOO बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज़ 2021 टूर्नामेंट जीता

Aman Samachar

दारुल उलूम गरीब नवाज अशरफिया मुंब्रा में दावते इफ्तार और इस्जतेमाई दुआ की गयी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!