Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी में मेट्रो निर्माण रुकने से परियोजना पूर्ण होने को लेकर उठने लगे सवाल

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ठाणे कापुर बावड़ी से शुरू होकर भिवंडी के कशेली, अंजुर फाटा, धामनकर नाका, कल्याण नाका से होकर कल्याण तक जाने वाली मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण पर विराम लग गया है.धामनकर नाका स्थित तिरुपति अस्पताल के सामने पिलर निर्माण होने के उपरांत करीब 4 माह से आगे का निर्माण कार्य पूर्णतया बंद है.मेट्रो रेल निर्माण आगे कब शुरू होगा कहना बेहद कठिन है. शहरवासियों को मेट्रो रेल निर्माण परियोजना पूर्ण होने की चिंता सताने लगी है.

              गौरतलब हो कि ठाणे कापुर बावड़ी से भिवंडी  होकर कल्याण तक जाने वाली मेट्रो-5 रेल परियोजना का निर्माण कार्य करीब 3 वर्षों से अत्यंत धीमी गति से शुरू है. मेट्रो -5 रेल परियोजना को 2025 तक पूर्ण होना है.ठाणे कापुर बावड़ी, कशेली, अंजुर फाटा, धामनकर नाका स्थित तिरुपति अस्पताल के सामने तक मेट्रो के भारी भरकम जरूरी पिलर खड़े हो चुके हैं. मनपा द्वारा कल्याण नाका से साईं बाबा मंदिर तक रोड विस्तारीकरण का कार्य पूर्ण नहीं किए जाने के कारण नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर एमएमआरडीए द्वारा कल्याण नाका से साईं बाबा मंदिर तक मेट्रो रेल निर्माण भूमिगत किए जाने का निर्णय लिया गया है.
            कल्याण नाका से साईं बाबा मंदिर तक होने वाले भूमिगत मेट्रो रेल निर्माण की वजह से करीब 1500 करोड़ की लागत परियोजना की बढ़ने के आसार है. कल्याण नाका से साईं बाबा मंदिर तक मेट्रो रेल निर्माण भूमिगत होने की वजह करीब 900 दुकान सहित रहिवासी इमारत निर्माण को तोड़ने से बचाया जा सकेगा. रहिवासियो के नुकसान को बचाने के लिए ही राजनीतिक दलों की मांग पर नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कल्याण नाका से साईं बाबा मंदिर तक करीब 3 किलोमीटर मार्ग भूमिगत किए जाने का निर्देश दिया है.जागरूक नागरिकों की माने तो मनपा प्रशासन मेट्रो रेल निर्माण में आने वाली रुकावट को भी दूर करने में विफल रहा है.मार्ग विस्तारीकरण नहीं किए जाने से मेट्रो रेल निर्माण में आ रही बाधा भी विलंब का मुख्य कारण है.
          मेट्रो रेल निर्माण के लिए धामनकर नाका फ्लाईओवर भी तोड़ा जाना है. फ्लाईओवर को तोड़ने का कार्य एमएमआरडीए द्वारा किया जाना है. मनपा प्रशासन द्वारा करीब 1 वर्ष पूर्व ही फ्लाईओवर तोड़ने के लिए लिखित पत्र नगर विकास विभाग एवं एमएमआरडीए को दिया जा चुका है.धामनकर नाका फ्लाईओवर तोड़कर नए पुल का निर्माण होगा जिसके बगल से नए  पिलर का निर्माण किया जाना है जिससे गुजरकर मेट्रो रेल जाएगी. मेट्रो रेल निर्माण के उपरांत भिवंडी शहर यातायात जाम से मुक्त होने  में सफल होगा.
           कल्याण नाका से साईं बाबा मंदिर तक करीब 3 किलोमीटर भूमिगत निर्माण की मंजूरी मिलने से  मेट्रो परियोजना पर ही गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.भूमिगत निर्माण की कवायद के चलते ही तिरुपति अस्पताल से आगे पिलर का निर्माण होना बंद हो गया है.तिरुपति अस्पताल से कल्याण रोड तक निर्माण कार्य के लिए अभी तक कोई टेंडर नहीं होने से निर्माण कार्य पर विलंब की तलवार लटकने लगी है. जागरूक शहरवासियों ने एमएम आरडीए मुखिया मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एवम नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे से मेट्रो रेल निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की है.

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री शिंदे को टाइटेनिक बनाने की साजिश कर रहे हैं तथाकथित चाणक्य – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

कमिंस इंडिया लिमिटेड के 30सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही व अवधि के नतीजे

Aman Samachar

मोटोरोला ने Bose के साथ मिलकर moto buds और moto buds+ किया लॉन्च

Aman Samachar

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल ने एक जैसे कैप्शन के साथ शेयर की तस्वीर, दोनों हो गए ट्रोल

Admin

विधायक निधि से सिविल अस्पताल को मिली एम्बुलेंस का लोकार्पण

Aman Samachar

भारतीय सैनिकों के सम्मान में ठाणे में निकली भव्य तिरंगा रैली,

Aman Samachar
error: Content is protected !!