Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई का पालकमंत्री ने दिया जिला प्रशासन को निर्देश 

ठाणे [ युनिस खान ] अपना मास्क ही अपनी सुरक्षा है। इस आशय का सन्देश देते हुए नगर विकास व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है। वे ठाणे ग्रामीण कोविड अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में अपना उदगार व्यक्त कर रहे थे।  जिले की भिवंडी तहसील के सवाद गाँव में बने ग्रामीण कोविड अस्पताल का लोकार्पण पालकमंत्री शिंदे के हाथों किया गया। 
                         इस अवसर पर हाथकरघा महामंडल के अध्यक्ष प्रकाश पाटील ,ठाणे जिला परिषद की अध्यक्षा सुषमा लोने ,सांसद कपिल पाटील ,विधान परिषद् सदस्य रविन्द्र फाटक ,विधायक विश्वनाथ भोईर ,शांताराम मोरे , जिलाधिकारी राजेश   नार्वेकर , जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाउसाहेब दांगडे , अपर जिलाधिकारी वैदेही रानडे , जिला शल्य चिकित्सक कैलाश पवार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में अपने संबोधन में पालकमंत्री शिंदे ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव की शुरुआत से ही राज्य सरकार ने लोगों को आरोग्य सुविधा उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास कर रही है। जिले की आवश्यकता के अनुसार बहुत कम समय में अस्पताल तैयार की गयी हैं। ठाणे में विविध संस्थाओं के सहयोग से ग्लोबल अस्पताल मात्र 22 दिन में शुरू किया है। अलग अलग अस्पताल बनाने व उसके बाद दिखाई देने वाली कमियों को ग्रामीण अस्पताल शुरू करते समय ध्यान में रखा गया है। ग्रामीण इलाके के नागरिकों के लिए अत्याधुनिक व सुसज्जित ग्रामीण कोविड अस्पताल बनाया गया है। जिला प्रशासन का यह कार्य सराहनीय है। पालकमंत्री शिंदे ने कहा की राज्य सरकार ने इस अस्पताल के लिए अपने बजट में 50 करोड़ रूपये का प्रावधान किया। उन्होंने कहा की आज राज्य में कोरोना का टीकाकरण शुरू है हम सबको ध्यान रखने की आवश्यकता है। शासन ने जिम्मेदारी लिया है फिर भी नागरिकों को भी जिम्मेदारी लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने नियम का पालन नहीं किया तो शासन व जिला प्रशासन को कठोर कदम उठाना पड़ेगा। सब लोग कोरोना के नियमों का पालन करें ऐसा आवाहन किया है।  जिलधिकारी नार्वेकर ने बताया कि ठाणे जिले में कोरोना के बढ़ते फैलाव को देखते हुए जिले के ग्रामीण इलाके में कोविड अस्पताल बनाया गया है। भिवंडी तहसील में भिवंडी से 6 किमी की दूरी व मुंबई नासिक महामार्ग से 5 किमी की दूरी पर 1 लाख 74 हजार 900 वर्गफुट जगह में निजी उद्योगों की गोदाम को अधिग्रहित कर 738 बेड का अस्पताल , आक्सीजन युक्त 80 बेड , आयसीयु विभाग को मिलकर 818 बेड की अस्पताल है। कोविड के मरीजों की सभी सुविधाओं को ध्यान में रखकर सुसज्ज अस्पताल बनाया गया है। पालकमंत्री शिंदे के हाथो प्राथमिक आरोग्य केंद्र पडघा में बने मालिक्यर सोल्यूशन कोविड 19 आरटीपीसीआर प्रयोग शाला का भी लोकार्पण किया गया है।

संबंधित पोस्ट

कोपरी के निवासियों को डेवलपर ने दिया धोखा ,ठाणे कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Aman Samachar

 समाजरत्न पुरस्कार से डॉ. संतोष सावंत हुए सम्मानित 

Aman Samachar

विंज़ो बना एमसेवा पर आने वाला भारत का पहला इंटरैक्टिव एंटरटेनमेन्‍ट प्‍लेटफॉर्म  

Aman Samachar

महाराष्ट्र उद्योग और निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य – देवेंद्र फडणवीस

Aman Samachar

रेनो काइगर ने भारत में 50,000 वें वाहन के निर्माण की उपलब्धि हासिल की 

Aman Samachar

कोरोना के नए वेरियंट को महाराष्ट्र से दूर रखने के लिए प्रशासन सतर्क – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!