Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एंटीजन जांच के बगैर प्रवेश देने वाले दो माल्स से मनपा ने वसूले एक लाख रुपये दंड 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण रोकने के लिए माल्स में आने वालों  का  प्रवेश द्वार पर 26 मार्च एंटीजन टेस्ट शुरू करने का आदेश दिया गया है। इसी तरह 72 घंटे की कोविड जांच रिपोर्ट दिखाने के बाद ही प्रवेश दिए जाने का जारी है। दो माल्स में इन नियमों का पालन न करने पर मनपा के उड़न दस्ते ने प्रत्येक से 50 हजार रूपये दंड वसूल किया है।

मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने शासन के दिशा निर्देश के अनुसार माल्स में कोरोना संक्रमण रोकने व नागरिकों के आरोग्य के मद्देनजर शुक्रवार की शाम 4 बजे से शनिवार व रविवार पूरे दिन माल्स के प्रवेश द्वार के निकट एंटीजन टेस्ट करना अनिवार्य किया है। इस दौरान माल्स में आने वालों को 72 घंटे के अन्दर की कोरोना जांच रिपोर्ट दिखाना आवश्यक है। मनपा आयुक्त बांगर ने कार्यवाही का निरिक्षण करने के लिए सीवुड नेरुल के ग्रांड सेन्ट्रल माल्स व वाशी के इनार्बिट माल्स का अचानक दौरा किया। उस समय दोनों माल्स में बगैर एंटीजन टेस्ट व रिपोर्ट देखे बगैर लोगों को प्रवेश दिए जाने का मामला सामने आया।  जिसके बाद मनपा दस्ते ने दोनों माल्स से प्रत्येक से 50 हजार रूपये कुल 1 लाख रूपये दंड  वसूल किया है।

संबंधित पोस्ट

चुनौतियों के बावजूद प्रौद्योगिकी की मांग का माहौल अच्छा -रोशनी नादर मल्होत्रा

Aman Samachar

कांग्रेस सेवादल के शिबिर में शामिल होकर लोगों ने किया रक्तदान 

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया 21 से 30 सितंबर, 2022 तक पूरे देश में सर्विस कैम्‍प का आयोजन करेगी 

Aman Samachar

  नोटिस देकर प्रक्रिया शुरू करने का मनपा प्रशासन को महापौर ने दिया आदेश 

Aman Samachar

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा ने कलकारों व लेखकों को किया सम्मानित

Aman Samachar

अधिवक्ताओं को उपनगरीय ट्रेन से यात्रा की अनुमति दी जानी चाहिए – एड जावेद शेख

Aman Samachar
error: Content is protected !!