Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना संबंधी प्रतिबन्ध के नियमों में संशोधन की जनांदोलन संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संबंधी आरोग्य प्रतिबन्ध में संशोधन करने की मांग  110 संस्थाओं की जनांदोलन संघर्ष समिति ने राज्य के मुख्यमंत्री से की है। इसके लिए उसने कई  सुझाव दिए हैं। समिति का कहना है कि शासन व मिडिया की ओर से पुनः लाक डाउन के संकेत दिए जा रहे हैं। गत वर्ष लगे लाक डाउन से जनता का बुरा हाल हुआ है जो अभी तक उबर नहीं पायी है।

                     समिति की ओर से मुख्यमंत्री को दिए निवेदन में कहा गया है कि शासन ने राज्य के जिलाधिकारियों को परिस्थिति देखकर निर्णय लेने का अधिकारी दिया   है। सामान्य रूप से जो प्रतिबन्ध लगे हैं उसमें सुधार करने की आवश्यकता है। इसे लेकर कई संशोधन के सुझाव दिए गए हैं। इसमें राशन ,ग्रोसरी ,फल ,मोबाईल दुरुस्ती आदि की दुकाने रात साढ़े नौ    बजे तक व अन्य दुकाने रात 8 बजे तक बंद की जाए। मौजूदा समय के नियम से शाम 7 बजे से 8 बजे के दौरान दुकानों पर अधिक भीड़ होने  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना संभव नहीं हो रहा है जिससे दुकानों रियायत देने की आवश्यकता है।  यात्रा 8   बजे समाप्त होने की गारंटी नहीं है बस स्टैंड पर  कुछ ऑटो  रिक्शा रात 8 बजे तक रुकने व फोनकर ऑटो मंगाने की व्यवस्था करने की अनुमति देने की मांग की गयी है। घर काम करने वाली महिलाओं , रिक्शा चालक , बस चालक , कंडेक्टर , ग्रोसरी दूकान ,सुरक्षा रक्षक आदि को टीकाकरण में प्राथमिकता देने के साथ सभी आयुवर्ग के लोगों को टीका की सुविधा मुहैया कराने , बस्तियों न टीकाकरण केंद्र शुरू करने , आवश्यक मात्रा न वैक्सीन उपलब्ध कराने आदि की मांग की गयी है। मेहनत मजदूरी करने वाले गरीब जनता का रोजगार समाप्त हो रहा है ऐसे में शासन कोई लाक डाउन न लगाये।  राशन कार्ड की जांच की आड़ में राशन कार्ड धारकों कार्ड   को कोरोना काल में राशन से वंचित न किया जाए और बगैर   राशन कार्ड वाले जरूरतमंद लोगों को गेंहूँ , चावल , दाल , चीनी खाद्य तेल आदि उपलब्ध करने की व्यवस्था की जाय। अस्पतालों में शासन निर्धारित दर मरीजों से वसूल करने पर रोक लगाने , महात्मा ज्योतिबा फुले आरोग्य योजना के तहत सभी  मरीजों के उपचार का प्रबंध कराने , निजी अस्पतालों में अधिक बिल वसूल करने संबंधी जांच के लिए आडिट कमेटी व निराकरण समिति बनाने की मांग किया है। अस्पतालों में बेड की उपलब्धता की जानकारी सोशल मिडिया व अस्पताल के बाहर डिस्प्ले के माध्यम से उपलब्ध कराने जैसी अनेक मांगे  है। जनआन्दोलन संघर्ष समिति की ओर विश्वास उटगी , एम ए पाटील ,उल्का महाजन ,डा एस के रेगे , अरविन्द जक्का संजीव साने ने सकारात्मक विचार कर लाक डाउन के आदेश में तत्काल संशोधन करने की मांग की है।

संबंधित पोस्ट

मित्रों के साथ खदान में तैरने गए सोलह वर्षीय लड़के की डूबने से मृत्यु

Aman Samachar

इमारत का मलबा गिरने से भिखारी की मौत

Aman Samachar

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिन मनाएं जयपोर (JAYPORE) से उपहार देकर

Aman Samachar

पीएनबी ने 4 क्लिक एवं सिंगल ओटीपी में पूर्व-स्वीकृत व्यक्तिगत ऋण का किया शुभारंभ

Aman Samachar

राकांपा नगर सेवक अशरफ पठान शानू बने मनपा में विरोधी पक्षनेता 

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण व अतिक्रमण की जांचकर कांग्रेस नेता ने मनपा से की कार्रवाई की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!