Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सिम्फनी लिमिटेड ने आज ‘सिम्फनी का मोविकूल’ कैंपेन की शुरुआत की 

मुंबई,  विश्व स्तरीय एयर कूलिंग उत्पाद बनाने वाली भारतीय कंपनी और दुनिया में एयर कूलर का निर्माण करने वाली सबसे बड़ी कंपनी, सिम्फनी लिमिटेड ने आज ‘सिम्फनी का मोविकूल’ कैंपेन की शुरुआत की है। दरअसल कंपनी ने घर के भीतर और बाहर बड़ी जगहों को ठंडा करने के लिए डिज़ाइन किए गए अपने नए एयर-कूलर्स की कमर्शियल रेंज को बाज़ार में उतारने के लिए इस कैंपेन को लॉन्च किया है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित इस विज्ञापन का लक्ष्य दिल को छूने वाले एक बेहतरीन जिंगल के माध्यम से भारतीय दर्शकों से जुड़ना है। इस विज्ञापन में अत्याधुनिक तकनीक वाले मोविकूल एयर-कूलर्स की बिल्कुल नई रेंज को प्रदर्शित किया गया है, जो आने वाले गर्मियों के मौसम के लिए एकदम उपयुक्त है।

इस विज्ञापन की शुरुआत में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न किरदारों को दिखाया गया है जो चिलचिलाती गर्मी के कारण पसीने से भीगे नज़र आते हैं, और उनकी शारीरिक व मानसिक थकान स्पष्ट तौर पर दिखाई देती है। परेशान कर देने वाली इस स्थिति से निपटने के लिए सिम्फनी लेकर आया है मोविकूल एयर-कूलर्स, जिसे बड़ी जगहों को ठंडा करने के लिए बेहद खूबसूरत तरीके से डिज़ाइन किया गया है। फिर बैकग्राउंड में चल रहे म्यूज़िक की धुन तेज हो जाती है और यह मजेदार जिंगल सुनाई देता है, “जब भी जहाँ भी करना हो कूल, सिम्फनी का मोविकूल…।” फिर हवा में ठंडक का एहसास होते ही सभी किरदार तरोताज़ा, खुश और ऊर्जावान महसूस करते हैं और इस गीत की धुन पर थिरकने लगते हैं। इस 360-डिग्री कैंपेन की संकल्पना एवं निर्माण ट्राइटन कम्युनिकेशंस द्वारा की गई है, जिसे टेलीविज़न, डिजिटल, रेडियो, प्रेस और अन्य माध्यमों में लॉन्च किया जाएगा। माइकी मैकक्लेरी द्वारा कम्पोज किए गए इस जिंगल का उद्देश्य बड़ी जगहों को ठंडा करने के लिए बनाए गए इन एयर कूलर के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। इस गीत के बोल बेहद आकर्षक हैं, जो सुनने वालों को लंबे वक़्त तक याद रहेगा और इस तरह ब्रांड के प्रति लोगों में अपनेपन की भावना बढ़ेगी। सिम्फनी मोविकूल एयर-कूलर्स को बेहतरीन प्रदर्शन के साथ जबरदस्त तरीके से कूलिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है। इन एयर-कूलर्स की बॉडी काफी मजबूत, और मौसम प्रतिरोधी है जिन्हें आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। ये एयर-कूलर्स वाणिज्यिक और औद्योगिक उपयोग के लिए उपयुक्त हैं, जैसे कि आउटडोर वेडिंग या इवेंट, वर्कशॉप, रेस्टोरेंट्स, रिसॉर्ट, कैफे, जिम, धार्मिक स्थल, स्कूल, इत्यादि। ये एयर-कूलर्स बड़े रेजिडेंशियल विला और ओपन गार्डन के लिए भी उपयुक्त हैं, जिससे ऐसी बड़ी जगहों पर स्थिर व अनुकूल तापमान को बरकरार रखने में मदद मिलती है। बेजोड़ प्रदर्शन करने वाले ये एयर-कूलर्स बिजली की कम खपत का वादा करते हैं, जो एयर कंडीशनिंग का लगभग 7-10% है। इस एड फिल्म के लॉन्च के मौके पर राजेश मिश्रा, प्रेसिडेंट – सेल्स एंड मार्केटिंग, सिम्फनी ने कहा, “सिम्फनी में, हम हमेशा ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप प्रोडक्ट्स को विकसित करने और उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं। 

संबंधित पोस्ट

ठाणे रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर बढ़ाने की मांग 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 30 सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए

Aman Samachar

एमएमआरडीए का घर बचाने वाले गिरोह का पर्दाफास ,एक गिरफ्तार 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भारतीय नौसेना के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Aman Samachar

स्‍टरलाइट पावर ने गुजरात में शेड्यूल से चार महीने पहले 400 केवी की महत्‍वपूर्ण ट्रांसमिशन लाइन चालू की

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने चार डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का किया शुभारंभ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!