Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अनधिकृत निर्माण व अतिक्रमण की जांचकर कांग्रेस नेता ने मनपा से की कार्रवाई की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] शहर के विविध इलाके में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कांग्रेस नेता संजय घाडीगावकर ने मनपा आयुक्त को पात्र देकर मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश की याद दिलाई है। उन्होंने कहा है कि अनधिकृत निर्माण के खिलाफ शिकायतों की अनदेखी जा रही है।

                 कांग्रेस नेता व पूर्व नगर सेवक घाडीगावकर ने मनपा आयुक्त को पत्र देकर कहा है कि मुंबई उच्च न्यायालय  के आदेश के अनुसार अनधिकृत निर्माण हटाने के आदेश की अवमानना हो रही है। मनपा ने अनधिकृत निर्माण की याचिका की सुनवाई के दौरान दिए सत्य प्रतिज्ञापत्र व शासन और मनपा ने अपने परिपत्र को नजर अंदाज कर दिया है। मुंब्रा ,दिवा , कोपरी , नौपाडा , माजीवाडा , मानपाडा ,व कलवा प्रभाग समिति क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण हुआ है। मनपा के अतिक्रमण विरोधी विभाग व प्रभाग समिति सहायक आयुक्त व् शहर विकास विभाग की मिलीभगत से अनधिकृत निर्माण हो रहा है। कुछ विकासक   मनपा से   प्लान मंजूर कराये बगैर ही मंजिल पर मंजिल बना रहे है। निजी , शासकीय व खाड़ी के   मैन्ग्रोज की झाड़ियों को नष्ट कर अनधिकृत निर्माण कराये जा रहे हैं। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि मनपा आयुक्त खुद उपायुक्त अतिक्रमण विभाग मुख्यालय , सहायक आयुक्त मुंब्रा , दिवा ,नौपाडा ,कोपरी ,माजीवाडा मानपाडा व कलवा प्रभाग समिति कार्यालय के रिकार्ड की जांच कर मौके का निरिक्षण किया तो मेरी शिकायत सही साबित होंगी। कांग्रेस नेता घाडीगावकर ने कहा है की 15 दिनों में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ करवाई नहीं और अनधिकृत इमारत दुर्घटनाग्रस्त हुई तो उसके लिए मनपा जिम्मेदार होगी। अनधिकृत निर्माण से बरसात में जल जमाव की समस्या होने की घटनाएँ होती हैं। अनधिकृत निर्माण व   अतिक्रमण के खिलाफ मनपा कार्रवाई कर मुंबई उच्च न्यायालय  में दिए अपने सत्य प्रतिज्ञापत्र का मनपा अनुपालन करे।

संबंधित पोस्ट

अ.भा. कोली समाज महाराष्ट्र के अध्यक्ष पद पर केदार लखेपुरिया की नियुक्ति

Aman Samachar

वॉकहार्ट अस्पताल मुंबई सेंट्रल ने ब्रेस्ट क्लिनिक किया लॉन्च, एक छत के नीचे सभी सेवाएं

Aman Samachar

राबोडी इमारत दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेकर मनपा उचित पुनर्वास करे – संजय केलकर 

Aman Samachar

रेनो क्विड साल का सबसे शानदार प्री-ओन्ड स्मॉल हैचबैक घोषित 

Aman Samachar

ज़िला परिषद का ‘हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता’ अभियान शुरू 

Aman Samachar

रेनो इंडिया ने काइगर की बेहतरीन रेंज लॉन्‍च की

Aman Samachar
error: Content is protected !!