Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा कौसा की सडकों के अधूरे कार्य व विस्थापितों के पुनर्वास का पठान ने स्थाई समिति में उठाया मुद्दा

ठाणे [ युनिस खान ] बड़े बिल्डरों के लिए करोड़ों रूपये खर्च कर सड़क बनाने वाली मनपा सड़क चौडीकरण में मुंब्रा , कौसा , दिवा आदि इलाके के गरीब नागरिकों को बेघर किया है। सड़क चौडीकरण का न काम पूरा किया गया न ही विस्थापित परिवारों का पुनर्वास किया गया है।  इस आशय का मुद्दा मनपा की स्थाई समिति की बैठक में सदस्य अशरफ शानू पठान ने मुद्दा उठाया है। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए स्थाई समिति सभापति संजय भोईर ने शुक्रवार को उक्त इलाके का दौराकर निरिक्षण करने व दोषी अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

                  स्थाई समिति की बैठक में मनपा मनपा न विरोधी पक्षनेता व स्थाई समिति सदस्य पठान ने सड़क विस्तारीकरण व चौडीकरण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मुंब्रा , कौसा , दिवा आदि इलाके में पुर्व के मनपा आयुक्त के कार्यकाल के दौरान बड़े स्तर पर सडकों के चौडीकरण का काम शुरू किया गया जिसके चलते बड़े पैमाने पर लोग विस्थापित हुए। सडकों का कार्य पूरा नहीं हुआ इसके बाद भी वर्तमान आयुक्त के कार्यकाल में भी काम अधुरा पड़ा है। पठान ने कहा कि बिल्डरों के काम में अधिकारी अधिक रूचि लेते है जबकि आम नागरिकों की समस्या की अनदेखी की जाती है।  गरीब नागरिकों को बेघर करने के बाद सड़कों का काम पूरा नहीं किये जाने से उसका नागरिकों को लाभ नहीं मिल रहा है।  सड़क का कार्य अधुरा रहने से यातायात की भी समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि विस्थापित दुकानदारों की आर्थिक कंगाली का जिम्मेदार कौन है। इस तरह सवाल उठाते हुए पठान ने कहा कि सड़क के काम बाधा बनी पानी की पाईप स्थानांतरित की जाने वाली थी वह भी काम नहीं हुआ। उसके लिए आर्थिक प्रावधान भी किया गया जिससे उक्त कार्य को आगे बढाया जा सके। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाते हुए कहा कि अनेक स्थानों पर नाला सफाई का कार्य प्रभावित हुआ है जिससे आने वाले मानसून में बरसात के पानी की निकासी बाधित होने से गंभीर समस्या उत्पन्न होने वाली है। सभापति भोईर ने कहा कि शुक्रवार को उक्त इलाके का दौराकर निरिक्षण किया जायेगा। उन्होंने अधूरे कार्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

संबंधित पोस्ट

शिवसेना शिंदे गुट बना कौरव की सेना – संजय घाड़ीगांवकर

Aman Samachar

अभिनेत्री मीरा चोपड़ा टीकाकरण जांच में 13 और फर्जी आईकार्ड से टीकाकरण

Aman Samachar

अधिवेशन के दौरान कानून व सुव्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस रहेगी अलर्ट 

Aman Samachar

कोरोना महामारी के दौरान खुद की परवाह न कर लोगों की मदद करने वाली 100 महिला कोरोना योद्धा सम्मानित

Aman Samachar

तुर्भे एवं घनसोली विभाग में अनाधिकृत निर्माणों पर मनपा ने की कार्रवाई

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने “हीरोज फर्स्ट” पहल की शुरुआत की

Aman Samachar
error: Content is protected !!