Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राकांपा नगर सेवक अशरफ पठान शानू बने मनपा में विरोधी पक्षनेता 

ठाणे [युनिस खान ] राकांपा नगर सेवक अशरफ पठान शानू को मनपा में विरोधी पक्षनेता नियुक्त किया गया है। उन्होंने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया है।
राज्य के गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड, महापौर नरेश म्हस्के, पूर्व विरोधी पक्षनेता प्रमिला केणी, राकांपा के शहराध्यक्ष आनंद परांजपे के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं  ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राकांपा के शहर अध्यक्ष आनंद परांजपे, सैयद अली अशरफ , इब्राहीम राउत , मेराज खान आदि उपस्थित थे। विरोधी पक्षनेता का पदभार संभालने के बाद पठाण ने कहा कि  वे भविष्य के ठाणे के निर्माण में हर संभव मनपा मे सत्ताधारी शिवसेना को सहयोग करेंगे। लेकिन जहां खामियां नजर आएगी, वे विरोध में आवाज उठाने से नहीं हिचकेंगे। विरोधी पक्षनेता के तौर पर बोलते हुए पठाण ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि ठाणे शहर के समन्वित विकास के लिए राजनीतिक सामंजस्य बनाए रखने की भी आवश्यकता होगी। राकांपा  ठाणे शहर के विकास के लिए आगे भी संकल्पित रहेगी। सकारात्मक भूमिका निभाना राकांपा का पहला लक्ष्य रहेगा।
पठाण को ठाणे मनपा में विोधीपक्ष नेता बनाए जाने पर उन पर बधाईयों की बारिश हो रही है। राकांपा के  प्रदेश सचिव सुहास देसाई, युवक अध्यक्ष विक्रम खामकर, पूर्व युवक अध्यक्ष मंदार केणी, महिला कार्याध्यक्षा सुरेखाताई पाटील, युवती अध्यक्षा पल्लवी जगताप, विद्यार्थी अध्यक्ष प्रफुल्ल कांबळे, सामाजिक न्याय विभागाचे अध्यक्ष कैलास हावळे, राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस के प्रदेश महासचिव विरु वाघमारे, सचिन पंधारे, राजु चापले, जतीन कोठारे, एड. विनोद उतेकर, रमेश दोडके, दिलीप नाईक, परिवहन समिती सदस्य नितीन पाटील, मोहसीन शेख, विधानसभा अध्यक्ष विजय भामरे, सलीम पटेल, विधानसभा कार्याध्यक्ष महेंद्र पवार, ब्लॉक अध्यक्ष समीर पेंढारे, रत्नेश दुबे, निलेश फडतरे, निलेश कदम, विशाल खामकर, विलास पाटील, ब्लॉक कार्याध्यक्ष कौस्तुभ धुमाळ, संताजी गोळे, किशोर चव्हाण, तुकाराम गायकवाड, जिला महासचिव प्रभाकर सावंत, रविंद्र पालव, संदिप जाधव, सचिव शिवा कालु सिंह, लगबीर सिंग गील, अजित सावंत, शेखर भालेराव, राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस के पदाधिकारी प्रविण सिंग, संजीव दत्ता, संकेत नारणे, युवक विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक पुसाळकर, ब्लॉक अध्यक्ष रोहित भंडारे, संदिप येताळ, निखिल तांबे, विधानसभा कार्याध्यक्ष दिनेश बने, के. पी. अहद, सरचिटणीस सौरभ वर्तक, समीर नेटके, वॉर्ड अध्यक्ष निहार नलावडे, साहील तिडके, वागळे उपाध्यक्ष दिपक मोरे, निलेश जाधव, वॉर्ड अध्यक्ष किरण माने, मिलिंद डोंगरे, नितीन पोटफोडे, हेमंत बनसोडे, संजय साळुंखे आदि ने उन्हें बधाई दी है।

संबंधित पोस्ट

कौशल किशोर शर्मा के निर्देशन में बनी भोजपुरी फ़िल्म हमार बेटी के ट्रैलर को मिला यूए सर्टिफिकेट

Aman Samachar

पर्यावरण दिवस पर पूरे राज्य में अत्याधुनिक सफाई अभियान शुरू – प्रताप सरनाईक 

Aman Samachar

मेरी वसुन्धरा अभियान में ठाणे मनपा को तीसरा स्थान , 6 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा

Aman Samachar

वैश्विक मुद्रण स्‍याही विशेषज्ञ, सीगवर्क ने भारत में अपना संचालन विस्‍तृत किया 

Aman Samachar

होम लोन और कार लोन पर बैंक ऑफ बड़ौदा का फेस्टिव सीजन ऑफर

Aman Samachar

अनाधिकृत निर्माण व फ्लाई ओवर के नीचे अतिक्रमण के खिलाफ मनपा ने की कार्रवाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!