Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

मित्रों के साथ खदान में तैरने गए सोलह वर्षीय लड़के की डूबने से मृत्यु

ठाणे [ युनिस खान ] कलवा की खदान में अपने मित्रों के साथ तैरने गए 16 वर्षीय लडके की आज दुसरे दिन लाश मिली है।  मंगलवार की दोपहर ढाई बजे कलवा के पौंड पाडा में रहने वाला जीतू महेंद्र वर्मा के खादन में डूबने से मृत्यु हो गए आज सुबह आठ बजे उसकी लाश मिली है।

                  मनपा आपदा प्रबंधन अधिकारी संतोष कदम ने बताया कि कलवा पूर्व म्हात्रे कम्पाउंड , वृन्दावन सोसायटी में रहने वाला जीतू वर्मा [ 16 ] अपने सात मित्रों के साथ मुकुंद कंपनी के निकट स्थित ठाकुर पाडा खदान में भरे पानी में तैरने गया था।  मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे खदान में तैरने के समय पानी का अंदाज न होने से जीतू डूब गया।  इसकी सूचना मिलते ही मनपा  आपदा प्रबंधन कक्ष , अग्निशमन दल व टीडीआरएफ के जवानों ने पुलिस की उपस्थिति में खोजबीन किया लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। आज सुबह फिर ख़ोज करने पर उसकी लाश मिली।  पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर जिला शासकीय अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

लौहपुरुष सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया 

Aman Samachar

कोविड वैक्सीन की समस्या को लेकर विधायक केलकर ने मनपा आयुक्त से की मुलाक़ात 

Aman Samachar

क्रांतिकारी राघोजी भांगरे का ठाणे जेल में बनेगा स्मारक – निरंजन डावखरे

Aman Samachar

मुंबई की तर्ज पर रिहायशी सोसायटियों को टीकाकरण व 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को दो सत्र में स्लाट उपलब्ध कराने का निर्णय

Aman Samachar

डॉक्टरों की मेहनत और मंगेतर के सहयोग से ठीक हुई डॉक्टर दुल्हनिया , वॉकहार्ट अस्पाताल में सफल सर्जरी

Aman Samachar

दिल्‍ली बैंक नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की 57 वीं छमाही बैठक एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न 

Aman Samachar
error: Content is protected !!