Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़

इमारत का मलबा गिरने से भिखारी की मौत

भिवंडी [ युनिस खान ] खोणी ग्राम पंचायत में शाम एक पुरानी इमारत की गैलरी का कुछ हिस्सा गिरने से इमारत के नीचे से जा रहे एक भिखारी की मलबे में दबकर मौत हो गई है। निजामपुरा पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ हादसे का मामला दर्ज कर लिया है। 

         मिली जानकारी के अनुसार, सागर किनारा होटल के मालिक ने इमारत की गैलरी को कब्जा किया था। घटिया सामग्री से निर्मित गैलरी अचानक भरभराकर गिर गई। गैलरी से मलबा गिरने के समय ही इमारत के नीचे से जा रहा भिखारी शीडा दादू पढेर (72) के ऊपर मलबा गिरा जिससे सिर में हुए भारी रक्तस्राव की वजह से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची निजामपुरा पुलिस ने शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम  के लिए स्वं इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने  सागर किनारा होटल के मालिक शादाब हनी के खिलाफ अवैध निर्माण का मामला दर्ज पर जरूरी कार्यवाही शुरू की है।

संबंधित पोस्ट

फिल्मों के शौक ने आयुष सिंह राजपूत को बनाया अभिनेता

Aman Samachar

बुधवार को शहर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद 

Aman Samachar

भिवंडी में जल्द बनेगा छठ देवी माता का मंदिर– निलेश चौधरी

Aman Samachar

 मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर अगस्त तक दो लिफ्ट व तीन एस्केलेटर दिसम्बर तक लगेंगे

Aman Samachar

दिवा क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों के 14 नल कनेक्शन काटे, 10 पंप जब्त, 11 बोरवेल बंद

Aman Samachar

जिले की महिलाओं ने साग सब्जी की आधुनिक खेती करने का लिया प्रशिक्षण 

Aman Samachar
error: Content is protected !!