Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

गोदाम में लागी आग से लाखों रूपये का भंगार जलकर राख 

भिवंडी [ युनिस खान  ] भिवंडी शहर व ग्रामीण इलाके में प्रतिदिन आग लगने की घटना आम हो गयी है। राहनाल ग्राम पंचायत क्षेत्र की एक गोदाम की छत पर रखे भंगार में  आग लगने से लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 2 घंटे में आग को बुझाने में सफलता हासिल की। आग बुझने पर आसपास के गोदाम धारकों ने राहत की सांस ली है।

मिली जानकारी के अनुसार अंजूरफाटा के पास राहनाल ग्राम पंचायत सीमा अंर्तगत मुनीसुरत कंपाउंड स्थित 2 मंजिला गोदाम की इमारत पर कपड़े की चिंदी, गत्ते का पुट्ठा और प्लास्टिक का भंगार इकठ्ठा कर रखा गया था।  दोपहर के दौरान अचानक भंगार में आग लग गई। भंगार में आग की लपटें उठती देख कर पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गयी। आग की लपटें उठती देखकर आसपास की गोदामों में काम कर रहे मजदूर जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे।  सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को करीब 2 घंटों की कड़ी मेहनत के बाद बुझाने में सफलता हासिल की। अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। नारपोली पुलिस आग की घटना का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गोदाम में आग लगने की बढती घटनाओं से गोदाम धारकों में असुरक्षा का भय बना हुआ है। भिवंडी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में 15 दिन के अंदर करीब आधा दर्जन जगहों पर आग की घटनाएं होने से करोड़ों रुपए का नुकसान लोगों को उठाना पड़ा है।

Attachments area

संबंधित पोस्ट

ठाणे स्टेशन रोड क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों का होगा एकीकृत पुनर्विकास

Aman Samachar

नए कलवा पुल की चौथी लेन 30 नवम्बर से यातायात के खुलेगी – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म हम सूर्यवंशम हैं का ट्रैलर 10 जनवरी की सुबह 10 बजे रिलीज

Aman Samachar

गेम टेक ब्रांड WinZO Sports बना कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रमुख प्रायोजक 

Aman Samachar

वैश्विक कोविड की स्थिति को देखते मनपा आयुक्त ने दिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश 

Aman Samachar

सामान्य लोकल ट्रेनें कम किया तो माध्यम वर्ग रेलवे को सबक सिखाएगा- डा जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar
error: Content is protected !!