Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बेरोजगार युवक – युवतियों को शिवसेना ने उपलब्ध कराया रोजगार का अवसर

भिवंडी [ एम हुसेन ] कोरोना की दूसऱी लहर के कारण अनेकों का रोजगार बंद हो गया है ।जिसकारण  तालुका के ग्रामीण भाग के युवक – युवती ,महिला ,पुरुष रोजगार की तलाश में रहते हैं । जिसे गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए पिसे गांव के पूर्व सरपंच तथा शिवसेना उपतालुका प्रमुख विजय पाटील ने  शिवसेना जिला प्रमुख प्रकाश पाटील ,विधायक शांताराम मोरे के मार्गदर्शन में मंगलवार को बेरोजगारों के लिए एक रोजगार शिविर का आयोजन किया था ।
             इस शिविर में लगभग 520 बेरोजगारों को शैक्षणिक पात्रता के अनुसार रोजगार का  अवसर उपलब्ध कराया गया है ।जिसमें आमने लोनाड जिला परिषद गट व पिसे परिसर के बेरोजगारों ने भारी  संख्या में सहभागी होकर नोकरी का अवसर प्राप्त किया है ।इसी प्रकार शिवसेना उपतालुका प्रमुख विजय गोपीनाथ पाटील के नेतृत्व में रॉयल वेअर हाउस (Royal wear House ) व पिसे स्थित अमेझॉन( amazon) इस अंतर्राष्ट्रीय कंपनी में  नोकरी के लिए युवक – युवती तथा पुरुष व महिला इस प्रकार कल 520 बेरोजगारों ने सहभागी होकर अपना रोजगार निश्चित किया है । ऐन बेरोजगारी के संकट काल में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने पर  लाभार्थी उम्मीदवारों ने शिवसेना उपतालुका प्रमुख विजय दादा पाटील के प्रति मनपूर्वक आभार व्यक्त किया है ।

संबंधित पोस्ट

सिडबी के कांचीपुरम जिले के श्रीपेरंबदूर में शाखा कार्यालय का उद्घाटन

Aman Samachar

मनपा अस्पताल में भर्ती के लिए आई नर्सों को फर्श पर बैठाने का राकांपा ने किया विरोध 

Aman Samachar

 कालेज देखो ने अभिनव उपाध्याय को चीफ मार्केटिंग ऑफिसर किया नियुक्त 

Aman Samachar

मुलुंड में ज्युतिया पूजन समारोह में जुटी महिलाएं

Aman Samachar

कोरोना आयसोलेशन के मरीजों से अधिक शुल्क लेने वाले होटल प्रबंधन के खिलाफ मनसे ने की कार्रवाई की मांग

Aman Samachar

मनपा गेट के सामने खड़ी नगर सेवक की कार पर अचानक गिरी डाल 

Aman Samachar
error: Content is protected !!