Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पिसे पंपिंग स्टेशन के आवश्यक कार्य के चलते बुधवार को शहर में जलापूर्ति खंडित 

ठाणे [ इमरान खान ] ठाणे मनपा में कच्चे पानी के पिसे पंपिंग स्टेशन में नई पंपिंग मशीनरी लगाने के लिए बुधवार  11 मई की सुबह 9 बजे से  गुरुवार की सुबह 9 बजे तक  24 घंटे जलापूर्ति बंद रहेगी।  इस दौरान स्टेम प्राधिकरण के माध्यम से जलापूर्ति जारी रहेगी।  मनपा की अपनी योजना से जलापूर्ति बंद रहने के दौरान स्टेम प्राधिकरण के पानी को ठाणे शहर में ज़ोनल पद्धति से वितरित किया जायेगा।
        बुधवार को घोड़बंदर रोड, पातलीपाड़ा, हीरानंदानी इस्टेट, समतानगर, सिद्धेश्वर , जॉनसन, इंटरनिटी, ब्रम्हांड , विजयनगरी , गायमुख, बालकुम, कोलशेत , आजाद नगर आदि इलाके में पानी की आपूर्ति सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक बंद रहेगी। वहीँ गुरुवार को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक रितु पार्क, जेल, साकेत, रुस्तमजी, कलवा और मुंब्रा के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति खंडित रहेगी।
         उपरोक्त शटडाउन के कारण अगले 1 से 2 दिनों तक पानी की आपूर्ति बहाल होने तक कम दबाव में पानी की आपूर्ति बनी रहने की संभावना है। मनपा जलापूर्ति विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी को सही तरीके से स्टोर करें और असुविधा के लिए मनपा का सहयोग करें।

संबंधित पोस्ट

स्टेट सिलेक्शन कराटे टूर्नामेंट में 150 बच्चों ने अपना स्थान सुनिश्चित किया

Aman Samachar

मेडिका में ‘ब्लैडर कैंसर सपोर्ट ग्रुप’ ने एकता के एक साल का मनाया जश्न

Aman Samachar

 फसल बीमाकर्ताओं के लिए सॉल्वेंसी मार्जिन मानदंडों को शिथिल करने का अच्छा कदम – राकेश जैन

Aman Samachar

वोल्टास कंपनी की जगह में 23 करोड़ की लागत से बनने वाला कोविड सेंटर स्थगित करने की राकांपा ने की मांग

Aman Samachar

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भिवंडी शहर युवा अध्यक्ष पद पर आसिफ खान नियुक्त

Aman Samachar

सिडबी – स्टार्टअप आउटरीच कार्यक्रम प्रारंभ 2022

Aman Samachar
error: Content is protected !!