Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अंधेरी में सम्मानित हुए घरेलू कामगारों के बच्चे

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] बच्चे अच्छी पढाई करकर आगे बढ़ें और झोपड़पट्टी का नाम रोशन करने के साथ ही कामयाबी हासिल होने के बाद अपने माता पिता का ख्याल रखें ताकि उन्हें भी अपनी मेहनत का फल मिले. ऐसे उद्दगार अंधेरी की तहसीलदार स्नेहलता स्वामी ने अंधेरी गिल्बर्ट हिल में हम एकता वेल्फेयर शेजार समिति सहकारी संस्था (मर्यादित)’ के अध्यक्ष बाबण्णा कुशाळकर  द्वारा घरेलू काम करने वाली महिलाओं के बच्चों के सम्मान समारोह में व्यक्त किया.
         अंधेरी पश्चिम गिल्बर्ट हिल स्थित समाज कल्याण केंद्र में ‘हम एकता वेल्फेयर शेजार समिति सहकारी संस्था (मर्यादित)’ के अध्यक्ष बाबण्णा कुशाळकर द्वारा घरेलू कामगारों के बच्चे जो दसवीं और बारहवीं में 75 प्रतीशत से अधिक अंक लाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया था. इस दौरान क्राइम ब्रांच के विजय धोत्रे, यागिनी परमार, वसीमा काज़ी, अरुणा वाघ, स्वाति दामापुरकर, संजय यादव, लक्ष्मी महाडिक, राजू धोत्रे, चंदू वडार, प्रकाश देवदास आदि ने बच्चों को आगे की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए. कार्यक्रम में शिवसेना (उबाठा) के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
        इस दौरान संस्था के अध्यक्ष बाबण्णा कुशाळकर ने कहा कि दुनिया का दस्तूर है कि अधिकांश लोग बड़े लोगों को प्राथमिकता देते आये हैं. इनके लिए कई दरवाजे खुले हुए हैं. जबकि घरेलू काम करने वाली महिलाओं के होनहार बच्चों का भी सम्मान करना चाहिए ताकि उनका मनोबल बढ़े. इसके लिए समाज के जागरूक लोगों को आगे आना चाहिए.

संबंधित पोस्ट

बॉलीवुड हब के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड – उत्तराखंड पर्यटन मंत्री

Aman Samachar

फर्जी डाक्टरों पर अंकुश लगाने के लिए जिला स्तरीय समिति ने सूची प्रदर्शित करने का दिया निर्देश

Aman Samachar

 ठाणे के पूर्व महापौर व शिवसेना उप नेता अनंत तरे का लंबी बीमारी के बाद आज निधन

Aman Samachar

पीएनबी ने कुन्नूर हेलीकाप्टर हादसे के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Aman Samachar

ठाणे मनपा कर्मचारियों के सातवें वेतन आयोग लागू करने के निर्णय से कर्मचारियों में ख़ुशी 

Aman Samachar

एसजेवीएन ने गुजरात में 100 मेगावाट की सोलर परियोजना हासिल की 

Aman Samachar
error: Content is protected !!