Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राजीव गांधी फ़्लाइओवर की मरम्मत के चलते भिवंडी में वाहनों के मार्ग परिवर्तन

भिवंडी [ युनिस खान  ] शहर के स्वर्गीय राजीव गांधी फ्लाईओवर की मरम्मत के चलते यातायात को वैकल्पिक मार्ग की ओर मोड़ा जा रहा है।  भिवंडी शहर में भारी वाहनों, ट्रकों, टेंपो, माल ढोने वाले बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह वैकल्पिक बदलाव 31 जनवरी, 2022 तक जारी रहेगा। ठाणे के यातायात पुलिस उपायुक्त बालासाहेब पाटिल ने इस आशय सूचना जारी की है।
नदीनाका (शेलारगांव) से भिवंडी शहर, धमनकर नाका रोड से अंजुर कांटा, ट्रक, बड़े वाहन वंजरपट्टी नाका और वजरपट्टी नाका पर पुलों पर वाहनों के आवागमन को बंद किया जा रहा है। वैकल्पिक मार्ग वजरपट्टी नाका और वजरपट्टी ब्रिज से बाएं मुड़ना है और वडपा से राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 3 से इच्छित स्थानों के लिए जाने का मार्ग दिया गया है।
साथ ही वर्तमान में भारी वाहनों पर प्रतिबंध के संबंध में जारी अधिसूचनाएं अबाधित रहेगी।  इस कार्य के पूरा होने के बाद भारी वाहनों पर प्रतिबंध के संबंध में जारी अधिसूचनाएं पहले की तरह प्रभावी होंगी। पुलिस , फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, भोजन ,सब्जी, डीजल, पेट्रोल, गैस, पानी, दूध, दवा, मिनी स्कूल बसों और सभी सरकारी , अर्ध-सरकारी और अन्य आवश्यक सेवा वाहनों को ले जाने , लाने पर अधिसूचना लागू नहीं होगी।  ठाणे शहर के यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त बालासाहेब पाटिल ने यह जानकारी दी है।

संबंधित पोस्ट

रेनो ने एक सप्ताह में पाँच डीलरशिप का किया उद्घाटन

Aman Samachar

 राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 9 अप्रैल को , ठाणे में जाने माने कवियों का होगा कविता पाठ 

Aman Samachar

भिवंडी में तरंग सेवा धाम संस्था की ओर से दीवाली का पहला दीप शहीदों के नाम 

Aman Samachar

शहर में कानून व सुव्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी –  योगेश चव्हाण

Aman Samachar

चोरी के 6 मामलों में 8 आरोपी गिरफ्तार , साढ़े सात लाख रूपये का माल बरामद 

Aman Samachar

18 अप्रैल को महिलाओं की बैठक और तृतीय पंथी मतदाताओं को पहचान पत्र का वितरण

Aman Samachar
error: Content is protected !!