Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नवी मुंबई मनपा ने 25 हजार व 19 हजार रूपये सनुग्रह अनुदान की किया घोषणा 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] मनपा अपने स्थाई अधिकारीयों व कर्मचारियों को 25 हजार रूपये व अस्थाई कर्मचारियों को 19 हजार रूपये सनुग्रह अनुदान देगी।  मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने इस आशय की घोषणा किया है। मनपा अधिकारीयों व कर्मचारियों की दिवाली अच्छी तरह से हो इसके लिए 2019 – 2020 के लिए सनुग्रह अनुदान की घोषणा कर दिया है।

              इसमें  मनपा के स्थाई अधिकारी , कमर्चारी ,व राज्य सरकार से बदली ,प्रतिनियुक्ति , प्रशिक्षार्थी अधिकारी व कर्मचारी को 25 हजार  रूपये सनुग्रह अनुदान दिया जायेगा। इसी तरह न्यूनतम वेतन पर कारार पद्धति के अधिकारी व कर्मचारी , दैनिक आरोग्य सेवक , मानधन पर बालवाडी शिक्षक , सहायक को 19 हजार रूपये का सनुग्रह अनुदान दिया जायेगा। इसके आलावा सर्व शिक्षा अभियान व राष्ट्रीय आरोग्य अभियान के तहत शासन के ठेके पर नियुक्त व शासन की ओर से मानधन प्राप्त होने वाले ठेका कर्मचारियों को करार पद्धति के कर्मचारियों के सामान 19 हजार रूपये दिया जायेगा।  इसी तरह आरोग्य विभाग के आशा वर्कर को 9 हजार रूपये सनुग्रह अनुदान दिया जायेगा। मनपा   आयुक्त बांगर ने सनुग्रह अनुदान की घोषणा करते हुए   कहा है कि कोरोना संक्रमण काल में मनपा अधिकारी व कर्मचारी शुरुआत से लेकर कोविड से समर्पण भाव से काम कर  हैं। उनकी दिवाली अच्छी तरह  हो इसके लिए उन्हें दिवाली पुर्व सनुग्रह अनुदान दिए जाने का मनपा ने निर्णय लिया है।  मनपा आयुक्त बांगर के निर्णय का अधिकारीयों व कर्मचारियों ने स्वागत किया है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी खारबाव मालोड़ी टोल नाके पर मनसे कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़ 

Aman Samachar

एमएमआरडीए के घरों के वितरण में गड़बड़ी की जांच के समिति गठित करने की मांग

Aman Samachar

सांसद राहुल गांधी मामले की अगली पेशी 22 फरवरी को

Aman Samachar

मामूली विवाद में युवक की हत्या , दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

Aman Samachar

प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने जीते दो अवार्ड

Aman Samachar

मानसून में वर्षाजन्य रोगों से बचने के लिए सावधानी बरतने का आवाहन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!