Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

यातायात समस्या सुलझाने के लिए निरिक्षण कर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन 

ठाणे [ युनिस खान ] शहर की यातायात व पार्किंग समस्या को लेकर विधायक संजय केलकर ने नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल यातायात पुलिस उपायुक्त बालासाहेब पाटील से मिलकर चर्चा किया। इस दौरान यातायात पुलिस को मास्क वितरित किया गया है।

             यातायात पुलिस उपायुक्त पाटील से मिलकर विधायक केलकर ने एलबीएस मार्ग पर अनधिकृत लारी स्टैंड ,कार डेकोर के चलते होने वाली यातायात समस्या , संभाजी पथ विष्णू नगर में अनधिकृत रिक्शा पार्किंग से होने वाली यातायात समस्या को सुलझाने के लिए उपाय योजना करने के लिए चर्चा की गयी। राम मारुती रोड एक्स्तेंशंपर वन वे समाप्त कर  दो तरफ़ा अवागम शुरू करने की मांग किया है। रेलवे स्टेशन इलाके की अनधिकृत ऑटो रिक्शा स्टैंड हटाकर वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराने के लिए स्मार्ट सिटी के अधिकारी ,यातायात पुलिस की संयुक्त बैठक आयोजित कर योग्य निर्णय लेने की मांग की गयी।  इसी तरह मानपाडा ,तुलशीधाम इलाके में अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया।  यातायात पुलिस उपायुक्त पाटील ने सभी सुझाए गए स्थानों का निरिक्षण कर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया।  इस दौरान भाजपा शहर उपाध्यक्ष डा. राजेश मढवी की ओर से यातायात पुलिस के लिए विधायक केलकर के हाथो मास्क वितरित किया गया।  इस अवसर पर नगर सेवक सुनेश जोशी , शहर भाजपा उपाध्यक्ष डा. मढवी ,ठाणे भाजपा व्यापारी सेल के   मितेश शाह , भाजपा नौपाडा मंडल उपाध्यक्ष महेश विनेरकर ,समाज सेवक शैलेश भावे आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

 पहली बार 21 से 24 अक्टोबर के बीच ठाणे महापौर वर्षा मैराथन का वर्चुअली आयोजन 

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी को 10 करोड़ रुपये का मुनाफा

Aman Samachar

शिक्षा में ध्यान लगाकर मुस्लिम बच्चे आईएएस, आईपीएस बने – हाजी अराफात शेख

Aman Samachar

ओलंपिक में पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी, पी.वी. सिंधु ने लॉन्च किया बैंक ऑफ़ बड़ौदा की नई कॉर्पोरेट वेबसाइट 

Aman Samachar

सिम्फनी ने पेश किया ‘लार्ज स्पेस वेंटी-कूलिंग’ कैंपेन इंडस्ट्रियल और कमर्शियल वर्कस्पेसेस 

Aman Samachar

अमृता अस्पताल ने आईआईटी-बॉम्बे इनक्यूबेटेड ‘इम्यूनोएक्ट’ के साथ किया सहयोग

Aman Samachar
error: Content is protected !!