Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक ने चार डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का किया शुभारंभ 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] केंद्रीय बजट भाषण 2022-23 के दौरान केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा हमारे देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ (आजादी का अमृत महोत्सव) के उपलक्ष्य में देश के 75 जिलों में 75 डीबीयू की स्थापना की घोषणा के बाद डिजिटल बैंकिंग का लाभ देश के क्षेत्र भाग में पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए, पंजाब नैशनल बैंक, देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ने रविवार को झांसी (उत्तर प्रदेश), बोंगईगांव (असम), गोमती (त्रिपुरा), आइजोल (मिजोरम) जिले में चार डिजिटल बैंकिंग इकाइयों (डीबीयू) का शुभारंभ किया।           प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित की।इस अवसर पर केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री, सांसद, बैंक के वरिष्ठ अधिकारीगण और लाभार्थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में सहभागी हुए।

इस उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता डॉ. वीरेंद्र कुमार और पीएनबी के कार्यपालक निदेशक कल्याण कुमार झांसी में पीएनबी डिजिटल बैंकिंग यूनिट में उपस्थित रहे। माननीय कैबिनेट मंत्री, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग तथा आयुष सर्बानंद सोनोवाल, बोंगईगांव के माननीय विधायक फणी भूषण चौधरी और पीएनबी के कार्यपालक निदेशक विजय दुबे बोंगईगांव में पीएनबी डिजिटल बैंकिंग यूनिट में उपस्थित रहे। माननीय कृषि और किसान कल्याण, परिवहन और पर्यटन मंत्री, त्रिपुरा प्रणजीत सिंघा रॉय और पीएनबी के महाप्रबंधक सुनील अग्रवाल के साथ पीएनबी अगरतला मंडल प्रमुख आनंद कुमार गोमती में पीएनबी डिजिटल बैंकिंग यूनिट में उपस्थित रहे। मिजोरम से माननीय सांसद सी लालरोसंगा और पीएनबी के महाप्रबंधक शिव शंकर सिंह ने पीएनबी इंफाल मंडल प्रमुख मनीष देबबर्मा के साथ आइजोल में पीएनबी डिजिटल बैंकिंग यूनिट का उद्घाटन किया।

डिजिटल बैंकिंग यूनिट (डीबीयू) एक विशेष फिक्स्ड-पॉइंट बिजनेस यूनिट/हब है जो बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं को डिजिटल रूप से वितरित करने और सेवा प्रदान करने के लिए चुनिंदा डिजिटल बुनियादी ढांचा उपलब्ध करता है। डीबीयू में, बैंकिंग उत्पाद और सेवाएं जैसे खाता खोलना, नकद निकासी और जमा, डिजिटल ऋण, बकाया राशि की पूछताछ, निधि अंतरण, पासबुक प्रिंटिंग, एफडी / आरडी, अन्य दो खण्डों में ग्राहकों को प्रदान किए जाएंगे- स्वयं सेवा खण्ड (जो 24×7 खुले रहेंगे) और डिजिटल सहायता खण्ड (जहां बैंक अधिकारी ग्राहकों को डिजिटल लेनदेन के लिए मार्गदर्शन करेंगे)। ये खण्ड ग्राहकों को सुविधाजनक, किफायती, कागज रहित, सुरक्षित और कनेक्टेड वातावरण में बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं का बेहतर डिजिटल अनुभव प्राप्त करने में सक्षम बनाएंगे, जिसमें अधिकांश सेवाएं पूरे वर्ष हर समय उपलब्ध रहेंगी।इसके अतिरिक्त, डीबीयू डिजिटल लेनदेन और साइबर सुरक्षा के बारे में ग्राहकों को शिक्षित करके जिलों में डिजिटल वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के साथ साथ सहायता भी प्रदान करेंगे तथा ग्राहकों की शिकायतों का तत्काल समाधान भी सुनिश्चित करेंगे।

संबंधित पोस्ट

यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों का साल बर्बाद नहीं होगा –  संजय केलकर

Aman Samachar

अपना दवाखाना में शुरू टीकाकरण केंद्र का दौराकर नगर विकास मंत्री ने की मनपा की सराहना

Aman Samachar

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतरे 

Aman Samachar

भिवंडी निजामपुर मनपा स्कूलों की दयनीय स्थिति , 28,000 छात्रों का शैक्षिक भविष्य खतरे में – रईस शेख़

Aman Samachar

कोविड काल में अपना पति को खोने वाली महिलाओं के पुनर्वास के लिए प्रस्ताव तैयार करें – डा नीलम गोव्हे 

Aman Samachar

कोरोना योद्धाओं को रोहिदास पाटील प्रतिष्ठान की ओर से किया सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!