Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

योग्य समय पर कोरोना जांच कराके योग्य उपचार लेने का मनपा आयुक्त ने किया आवाहन 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] कोरोना की योग्य समय पर जांच कर योग्य उपचार कराने का आवाहन करते हुए मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर प्रतिदिन एक  आरोग्य अधिकारी व संबंधित विभाग के सहायक आयुक्त से चर्चा कर स्थिति का जायजा ले रहे है। चर्चा के दौरान कोरोना से मरने वालों में 50 वर्ष से अधिक के नागरिकों की संख्या अधिक होने की बात कही गयी है।  उन्होंने 50 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों कोविड अस्पताल में भर्ती होकर उपचार का लाभ लेने का आवाहन किया है।

                    उन्होंने क्षेत्र कोरोना संक्रमण की स्थिति व उपायों को लेकर मनपा आयुक्त बांगर प्रति दी 3 से 4 बजे के दौरान सभी वैद्यकीय आरोग्य अधिकारीयों , संबंधित विभाग के सहायक आयुक्त व कोविड संबंधित अधिकारीयों से नियमित संवाद कर परिस्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसमें कहा गया है कि कोरोना के लक्षण  दिखाई देने के बावजूद कोविड टेस्ट न कर निकट की निजी क्लिनिक से दवा लेकर लोग घर में रह रहे हैं।  इसके बाद लक्षण की तीव्रता बढ़ने पर कोरोना की जांच  होने तक मरीज   स्थिति अधिक खराब हो जाती है। इ उन्हें सीधे वेंटिलेटर पर जाना   पड़ता है। ऐसी स्थिति में मरीजों को कोरोना के रोग से बाहर निकालना डाक्टरों के लिए बड़ा मुश्किल हो रहा है। मनपा आयुक्त बांगर ने कहा है की दवाखाना में उपचार लेने से निदान होने में हालत खराब होती है।  उन्होंने 50 से अधिक आयुवर्ग के लोगों को मनपा के कोविड सेंटर  उनकी मांग के अनुसार निजी अस्पतालों भर्ती कराने का निर्देश सभी नगरी आरोग्य केन्द्रों के वैद्यकीय आरोग्य अधिकारीयों को दिया है। यदि कोई संक्रमित व्यक्ति अपनी इच्छा से निजी डाक्टर की निगरानी में रहना चाहता है तो वह उस डाक्टर से प्रमाणपत्र दे ऐसा निर्देश दिया है। उन्होंने  कहा है कि नवी मुंबई में कोरोना संक्रमित लोगों के लक्षण के अनुसार उपचार के लिए आवश्यक अस्पताल की सुविधा गति से उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट पर आने पर व ख़ासकर 50 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों से मनपा की कोविड अस्पताल में भर्ती होकर उपचार का लाभ लेने का आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

पालघर नगर पालिका , बोईसर ग्राम पंचायत स्लम पुनर्वास प्राधिकरण में शामिल

Aman Samachar

 विधायक शांताराम मोरे राज्य की विमुक्त व भटक्या समिती में नियुक्ति

Aman Samachar

 एसआरसीसी चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में दानदाताओं व प्राप्तकर्ताओं की बैठक में बालिका हुई भावुक 

Aman Samachar

मनपा सभागृह नेता बने भाजपा नगर सेवक सुमित पाटील को जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

Aman Samachar

बिजली बिल का भुगतान न करने वालों को नोटिस देने के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा निकालकर महावितरण कार्यालय ताला लगाने का किया प्रयास 

Aman Samachar

खगोलशास्त्री डा डी के सोमन ने स्कूली छात्रों को भारतीय अंतरिक्ष मिशन की दी जानकारी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!