Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

कैथौला रियासत के कुंवर यादवेन्द्र बहादुर सिंह को दिल का दौरा पड़ने से निधन

प्रतापगढ़ [ उप्र ] , जिले की कैथौला रियासत के कुंवर यादवेंद्र बहादुर सिंह ( अरुण दादा ) को दिल का दौरा पड़ने से 26 अप्रैल 2021 को उनका दुखद निधन हो गया है। कैथौला राज घराने की गद्दी पर आने के बाद उन्होंने जिले की रानीगंज कैथौला को अपनी कर्मभूमि बना लिया था। उनके निधन से कैथौला रानीगंज क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है।

               उनके निधन से मुझे गहरा आघात लगा है , मैं युनिस खान अमन समाचार परिवार की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन करता हूँ। वे मेरे परिवार के सदस्य से कम नहीं थे , छठीं कक्षा से हमारी उनकी मित्रता थी । गांव से काफी दूर महाराष्ट्र में रहने के बावजूद हमारी उनकी निःस्वर्थ मित्रता बनी रही । आज उनके निधन की खबर सुनकर जो दुख हुआ उसे शब्दों में बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं । रही बात उस घराने से तो मेरा और मेरे परिवार का रियासत के समय से रिश्ता रहा है । मेरे भी पूर्वज रायबरेली की वैसवारा रियासत से कैथौला रियासत की गद्दी पर आये थे यह बात अलग है कि हमारे पूर्वजों ने गद्दी नहीं लिया। कैथौला से करीब 3 से 4 किमी दूर रानिगंज का भी अपना एक इतिहास है। इस तरह व्यक्तिगत मित्रता के साथ परिवार का ऐतिहासिक रिश्ता है ।यह ऐतिहासिक रिश्ता आगे भी बना रहेगा, उनके पुत्र हर्षवर्धन सिंह व राजवर्धन सिंह के साथ भी पुराने रिश्ते बने रहेंगे। मेरी ओर से उनकी आत्मा की शांति और परिवार के सदस्यों को दुख से उबरने की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं । मेरी ओर से उन्हें कोटि कोटि भावपूर्ण श्रद्धांजलि ,,,,,,,,

संबंधित पोस्ट

11 राज्यों में सेवा देने वाले जेनरिक आधार ने ठाणे में शुरू किया मेडिकल स्टोर

Aman Samachar

पीएनबी ने पर्यावरण की बेहतरी के लिए शुरु किया प्रोजेक्ट पीएनबी पलाश

Aman Samachar

विद्यार्थियों ने वाहन चालकों के मध्य जनजागृति कर मनाया रक्षाबंधन

Aman Samachar

मुंबई जाने वाली बेस्ट बसें रेती बंदर की जगह मुंब्रा पुलिस स्टेशन तक बढ़ाई जाएं – शमीम खान

Aman Samachar

मनपा की सेवा में बहाली कराने के लिए डाक्टरों ने विरोधी पक्षनेता का किया अभिनन्दन

Aman Samachar

एमएसएमई इकाईयों की सहायता हेतु सिडबी का गूगल के साथ किया समझौता

Aman Samachar
error: Content is protected !!