Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उपमुख्यमंत्री के समक्ष आर सी पाटील पिता – पुत्र राकांपा में शामिल 

ठाणे [ युनिस खान ]  ठाणे जिले के आगरी समाज के नेता व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आर सी पाटील और उनके पुत्र भाजपा ठाणे जिला उपाध्यक्ष अरुण पाटील ने राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की उपस्थिति में राकांपा में प्रवेश किया है। जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक व जिले की स्थानीय निकाय चुनाव से पहले पाटील पिता पुत्र के राकांपा में शामिल होने से कई अर्थ लगाये जा रहे है।  पाटील पिता पुत्र के राकांपा न शामिल होने से पार्टी को लाभ मिलना तय है बैंक के चुनाव के चुनाव से भी देखा जा रहा है।

                     ठाणे जिले  ग्रामीण व सहकार क्षेत्र के अनुभवी नेता माने जाने वाले आर सी पाटील लम्बे समय तक जिला मध्यवर्ती बैंक के अध्यक्ष व ग्रामीण जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। सत्ता परिवर्तन व व्यक्तिगत कारणों से पाटील भाजपा में चले गए थे।  जिला मध्यवर्ती बैंक के चुनाव के लिए आयोजित बैठक  महा   आघाडी के मंच पर आकर उन्होंने चुनाव को रोचक बना दिया। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के समक्ष पाटील ने  राकांपा में प्रवेश किया।  इस अवसर पर राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड , ठाणे जिला शहर अध्यक्ष आनंद परांजपे भी उपस्थित थे। पाटील के राकांपा में   प्रवेश करने से पार्टी की ताकत बढ़ने के साथ बैंक के चुनाव में महाविकास आघाडी को लाभ मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।  राकांपा  प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील के पास न जाकर पाटील ने अजीत पवार के समक्ष पार्टी में प्रवेश किया। जिसे बैंक के चुनाव से जोड़कर  देखा जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

जय श्री कृष्णा फ़िल्म प्रोडक्शन की पहली फ़िल्म छैला सन्दू का ऑल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया राइट्स वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स ने लिया

Aman Samachar

आसान रीपेमेंट और त्वरित सहायता: पर्सनल लोन के प्रमुख लाभ

Aman Samachar

बारिश से लबालब भरकर बहने लगा नवी मुंबई मनपा का मोरबे जलाशय

Aman Samachar

सडकों की शीघ्र मरम्मत नहीं कराया तो राकांपा भारी वाहनों का शहर में आवागमन रोकेगी – आनंद परांजपे

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सावधि जमा पर ब्याज दरें बढ़ाईं

Aman Samachar

पानी की समस्या को लेकर राकांपा कार्यकर्ताओं ने मुंब्रा जलापूर्ति कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!