Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एंटीजन टेस्टिंग शिबिर लगाकर कांग्रेस की ओर से कोरोना से बचने के लिए किया मार्गदर्शन

ठाणे [ युनिस खान ] शहर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण व आरोग्य सेवा की समस्या के मद्देनजर प्रभाग क्रमांक 16 कांग्रेस कार्यालय में मुफ्त एंटीजन रैपिड टेस्ट शिबिर का आयोजन किया गया।  इस दौरान कोरोना के लक्षण दिखने पर तत्काल उपचार का लाभ लेने व उससे सावधान रहने के लिए मार्गदर्शन किया गया।

                  मनपा के सहयोग से कांग्रेस कार्यालय श्रीनगर में कोरोना की जांच के लिए एंटीजन रैपिड टेस्टिंग शिबिर का आयोजन किया गया।  शिबिर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने जांच का लाभ लिया है।  पूर्व नगरसेवक व कांग्रेस नेता मनोज शिंदे के मार्गदर्शन में आयोजित शिबिर में कांग्रेस नेता संजय घाडीगावकर ,निलेश देशमाने ,विनर बिंद्रा समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  शिबिर में जाँच के साथ कोरोना से बचाव व उसके फैलाव को रोकने के लिए लोगों का मार्गदर्शन किया गया। शिंदे और घाडीगावकर ने लोगों से मास्क लगाने , सोशल डिस्टेंसिंग रखने जैसे नियमों का पालन कर कोरोना महामारी को हराने का आवाहन किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लोगों की जान बचाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।  इसके बावजूद कोरोना मरीजों की बढती संख्या के चलते सारे आरोग्य संशाधन कम पड़ने लगे है। हम सबको कोरोना को रोकने के लिए सावधान रहने की आवश्यकता है जिससे हमें अस्पतालों का चक्कर लगाने की जरुरत न पड़े।

संबंधित पोस्ट

पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना ही चाहिए – अशफाक अहमद

Aman Samachar

शहापुर रिपाई अठावले के युवा अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता राकांपा में शामिल

Aman Samachar

रोटरी ने सौंपे एचबीटी अस्पताल को 5 यूनिट आक्सीजन काॅन्सेंट्रेटर

Aman Samachar

लेखक व निर्माता विशाल सम्राट की मुहिम यूपीवुड भारत में एक नई फिल्म इंडस्ट्री

Aman Samachar

विवाह के स्वागत समारोह में मिले उपहार व नगदी मंदिर के लिए किया दान 

Aman Samachar

डॉ. निधि पुंधीर, वाइस प्रेसिडेंट, ग्लोबल सीएसआर, एचसीएल फाउंडेशन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!