Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना ही चाहिए – अशफाक अहमद

प्रतापगढ़ [ सुरेश महाराज ] मान्धाता ब्लाक में आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने कहा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ ‌मिलना चाहिए, जो लोग कच्चे मकान, छप्पर अथवा पन्नी तानकर रह रहे हैं उन सभी को आवास मिलेगा तों आप सभी को दुआएं मिलेगी और इन्हीं दुआओं से आप सभी फिर चुनाव जीतकर आयेंगे, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने कहा आवास, पेंशन, शौचालय सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्र पंचायत और प्रधान जरुरतमंद को दिलाने का प्रयास करें.
        ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने कहा कि विधायक का सहयोग हमेशा मिलता रहता है पिछले दिनों हमने दो हाई मास्ट लाईट लगवाई थी जिसका पेमेंट निधि के अभाव में ब्लाक से नहीं हो पा रहा था तो हमें विधायक जीतलाल पटेल ने सहयोग किया और उनके निधि से पेमेंट हुआ , इसी तरह से क्षेत्र के विकास में हमारे साथ विधायक जीतलाल पटेल का बराबर सहयोग मिल रहा है क्षेत्र पंचायत बैठक को विधायक जीतलाल पटेल , ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ श्रुति शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी, एडीओ एग्री कल्चर, अजय क्रांतिकारी सहित सरकारी विभागों से आए अधिकारी ने संबोधित किया/ भारी संख्या में बीडीसी और प्रधान उपस्थित थे

संबंधित पोस्ट

123 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त मनपा ने वसूले 52,500 रुपये का जुर्माना

Aman Samachar

डोंबिवली एमआयडीसी की शक्ति प्रोसेस कंपनी में लगी भीषण आग

Aman Samachar

मानसून व कोरोना काल में स्वच्छता के ठेके की निविदा प्रक्रिया शुरू करने की मांग 

Aman Samachar

3 मंजिला इमारत की प्लास्टिक गोदाम में लगी आग से 8 गोदाम जलकर राख

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने की शोस्टॉपर्स के सीजन’22 की शुरुआत

Aman Samachar

सिडबी ने जिला उद्योग केन्द्रों में उद्यम संपर्क डेस्क (ईसीडी) शुरू की

Aman Samachar
error: Content is protected !!