Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रोटरी ने सौंपे एचबीटी अस्पताल को 5 यूनिट आक्सीजन काॅन्सेंट्रेटर

मुंबई [ युनिस खान ]  कोरोना प्रभावितों के इलाज के दौरान आक्सीजन की किल्लत के चलते कई देशी-विदेशी संगठनों ने भी मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। इसी क्रम में रोटरी क्लब आफ बांबे क्वीन सिटी ने जोगेश्वरी के एचबीटी ट्राॅमा केअर अस्पताल को 5 यूनिट आक्सीजन काॅन्सेंट्रेटर सौंपे हैं, जो ब्रिटेन (यूके) की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी अवीवा ने डोनेट किए हैं।
            ये काॅन्सेंट्रेटर यूकेआईबीसी के सहयोग से रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3141 द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल को सौंपे गए। कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ.राजेंद्र अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सुमन अग्रवाल, हरीश चोकसी, सुभाष दलवी, गिरीश अग्रवाल ट्राॅमा अस्पताल के डाॅ.राजेंद्र बच्छाव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि लंबे अरसे से जनहितार्थ विविध सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रोटरी क्लब इन दिनों वैश्विक स्तर पर कोरोना प्रभावितों के राहत व बचाव कार्यों में लगा हुआ है।

संबंधित पोस्ट

मलेरिया जैसी महामारी वाली बीमारियों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क –  अभिजीत बांगर

Aman Samachar

जिले के 16 अनधिकृत माध्यमिक विद्यालयों को बंद करने का शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश 

Aman Samachar

छात्र-नेतृत्व वाला सांस्कृतिक उत्सव में 30,000 से अधिक दर्शकों का पदार्पण 

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने अपने हेडक्वार्टर से झंडी दिखाकर मुंबई साइक्लोथॉन को रवाना किया

Aman Samachar

कांग्रेसी विचारधारा स्वीकार कर देश में सामाजिक भाईचारा बढ़ाने की सीख शरद पवार ने दिया – डा. जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

Aman Samachar
error: Content is protected !!